By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 11:16 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 1 March 2025: आज 1 मार्च 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 1 March 2025: आज 1 मार्च 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 मार्च 2025, शनिवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 मार्च 2025, शनिवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आप अपने कुछ लंबित कार्यों को लेकर सुबह से ही व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कुछ अनावश्यक चिंताओं में पड़कर आप अपने काम से ध्यान भटका सकते हैं, जो आपके लिए मुश्किल साबित होगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. लव लाइफ वाले लोग अपने लव पार्टनर के लिए कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को भी सामने लाएंगे. वरिष्ठ सदस्य आज आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन आज किसी का दिल न दुखाएं.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप परिवार के किसी सदस्य की मदद भी आसानी से कर पाएंगे. नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी साथ ऑफर मिल सकता है. दोस्तों की मदद से आपका जरूरी काम आज पूरा होगा, जिससे आप रिलैक्स रहेंगे.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण चिंता रहेगी और आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है. अगर आप किसी समारोह में शामिल हों तो बहुत सोच-समझकर बोलें, अन्यथा लोग आपके बारे में बुरा सोच सकते हैं. नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आपको कुछ नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप कार्यस्थल में कुछ नई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी और प्रमोशन की सूचना भी मिलेगी. जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा. छात्रों की एकाग्रता में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आज भाई-बहन से मदद मांगेंगे तो वह आपको जरूर मिल जाएगी. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपके लिए परेशानी ला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रुओं की चालों को समझना होगा और अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें परास्त करना होगा. अगर आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो यह पहले से बेहतर होगी. संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, आपको उसमें अच्छी तरक्की प्राप्त होगी और धन प्राप्ति के अन्य मार्ग भी बनेंगे. आप अपने विचारों से वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे और बच्चे आपको कोई शुभ समाचार भी दे सकते हैं. रचनात्मक कार्यों में आप अच्छा नाम कमाएंगे. आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको आज उससे राहत मिलेगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिजनों के साथ बैठकर आप अपने मन की कोई इच्छा व्यक्त कर सकते हैं. अगर आप काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है. अगर आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोच रहे थे तो आज वह भी कर सकते हैं.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने से आप आज तनाव मुक्त रहेंगे. घर में वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आप निश्चित रूप से अपना और दूसरों का भी भला करेंगे. आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बैठकर समय बिताने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें. आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके घरेलू जीवन में झगड़ा हो सकता है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

किसी दोस्त से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है. यदि आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी लगाएंगे. नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसर कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

व्यापारियों को आज किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. नौकरी पेशा जातक आज ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. लव लाइफ वाले अगर अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़े चिंतित हैं तो उनसे जरूर बात करेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article होली के अलावा मार्च में और कौन-कौन से बड़े त्योहार पड़ रहे है? जानें…
Next Article MP में 31 हजार करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश, मिलेंगी 17 हजार नौकरियां!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?