By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तुला वालों को किसी योजना का लाभ मिलेगा. वहीं कुंभ वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > तुला वालों को किसी योजना का लाभ मिलेगा. वहीं कुंभ वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा.
Religion

तुला वालों को किसी योजना का लाभ मिलेगा. वहीं कुंभ वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा.

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:03 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 28 जून का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

By- Pandit Pradeep Mishra

Contents
Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 28 जून का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों का

पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार, 28 जून 2024 के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही आज पूर्वाभाद्रपदा और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन सौभाग्य और शोभन योग भी रहेगा.

आज राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 03 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, मिथुन वाले आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और तुला वालों को किसी योजना का लाभ मिलेगा. वहीं कुंभ वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों का

मेष राशि (Aries):
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं. नौकरी मेंआप बेहतर प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे. जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर उनसे बातचीत कर सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे. यदि पहले कभी किसी से कर्ज लिया था, तो उसे आज उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे और सफलता के नए मार्ग आपके लिए खुलेगे. परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे. धन लाभ के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी. विद्यार्थी आज परिवार में चल रही कलह के कारण पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे. आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा. क्रोध की स्थिति पर आज आप नियंत्रण रखने की कोशिश करे, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है. आप आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने लेकर आएगा. आपको अपने आस पड़ोस में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है. सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ पा सकते हैं. आपका कोई परिजन यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आज आप उनसे अपनी किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं.

सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज आप को खरी-खोटी सुना सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवरोध पैदा होंगे. आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है.

कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटो से निजात दिलाने वाला रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं. यदि बिना सोचे समझे धन का निवेश किया, तो आपका धन फंस सकता है. यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा.

तुला राशि (Libra):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आप अपने संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं. यदि आप अपने धन का कहीं निवेश करें, तो आप उसे एफडी कमेटी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे. आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius):
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है.आपको एक से अधिक स्त्रोतों से से धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे और आमदनी भी बढ़ेगी. नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैंय परिवार के लोग किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. आपको आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा वह किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें.

मकर राशि (Capricorn):
आज आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्य क्षेत्र में सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे. आप कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगी. आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा. साझेदारी में आप किसी नए व्यवसाय को करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं. पिताजी की सलाह से यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा.

कुम्भ दैनिक राशि:
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है.आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य में यदि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी, तो उनसे निजात मिलेगी, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर आ सकता है.

मीन राशि:
आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे. आयात निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. गृहस्थ जीवन में अच्छा तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भगवान कल्कि कौन हैं? और कलियुग में कहां लेंगे जन्म, सबकुछ जानें…
Next Article सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर भारत ने अंग्रेजों से हिसाब किया बराबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?