By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भाई बहन की अनबन खत्म होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भाई बहन की अनबन खत्म होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

भाई बहन की अनबन खत्म होगी, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:28 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 6 May 2025 : आज 6 मई 2025,  मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2025 : आज 6 मई 2025,  मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 6 मई 2025,  मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 6 मई 2025,  मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है. अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा. आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, ध्यान और योग का सहारा लें. घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी. महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी. जीवनसाथी से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे.  कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बेकार की टेंशन से दूर रहें. परिवार में चल रही समस्या को तुरंत सुलझाने की कोशिश करेंगे. समय का सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें. पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है. आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा. बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें. पारिवारिक मामले में आपका निर्णय कारगर साबित होगा. आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है. इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे. लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे. नवविवाहितों को घूमने जाने का मौका मिलेगा. बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें. घर में अचानक कोई महत्वपूर्ण चीज वापस मिल जायेगी. जिसे पाकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है. आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा. सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा. ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें. आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें. जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज  का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है. बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी. युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो में वाहवाही मिलेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. हेल्थ को लेकर लापरवाही ना बरतें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा. अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी. आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी. संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. बच्चे किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे. जिससे उनके काम पूरे होंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे. परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे. आप उन लोगों से दूरि बनाएंगे, जो आपके सीधेपन का लाभ उठाते हैं. किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी. इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी. छात्रों को सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में कोई विशेष समस्या नहीं होगी, लेकिन अधिक काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए. जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा. बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे. आपको काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है. नई योजना पर काम शुरू हो सकता है. परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. पैसों से संबंधित समस्याएं दूर होगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहने वाला है. अचानक हुए धन लाभ से आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा. इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है. व्यापार में वृद्धि होगी. किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है. दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी. गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे. क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें. आपको नए अवसर मिलेंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी. आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे. आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. अपनी इच्छा शक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे. अहंकार से बचना होगा. जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और खुद को सुधारें. जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी. भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन नयी उमंग से भरा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीदारी करने मार्केट जा सकते हैं. प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे. शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ आपके अन्य दोस्त भी होंगे. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे. जीवन में चल रही हेल्थ की परेशानियां जल्द ही दूर होंगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article INDIA के एक्शन का पाकिस्तान को सता रहा डर!
Next Article MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्रों का इंतजार खत्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?