By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नरसिंह जयंती पर करें ये खास पूजा, मिलेगा मनचाहा फल, जानिए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > नरसिंह जयंती पर करें ये खास पूजा, मिलेगा मनचाहा फल, जानिए…
Religion

नरसिंह जयंती पर करें ये खास पूजा, मिलेगा मनचाहा फल, जानिए…

DB News
Last updated: 11/09/2026 9:34 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

नरसिंह चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु के उग्र स्वरूप भगवान नरसिंह को समर्पित है. नरसिंह जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन कैसे पूजा करें, इसका महत्व क्या है जानें.

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
नरसिंह चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु के उग्र स्वरूप भगवान नरसिंह को समर्पित है. नरसिंह जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन कैसे पूजा करें, इसका महत्व क्या है जानें.नरसिंह जयंतीपूजा विधिइन मंत्रों का करें जापनरसिंह जयंती उपायपौराणिक कथाक्या है महत्व?

Narasimha Jayanti 2025: भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक नरसिंह भी है. यह अवतार भगवान विष्णु ने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए लिया था. इसमें जगत के पालनहार आधा मानव और आधा सिंह का रूप धारण किया था और हिरण्यकश्यप जैसे राक्षस का वध किया था. आपको बता दें कि भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया था. यही कारण है इस दिन नरसिंह जयंती मनाई जाती है.

यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय और भक्तों की रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस साल नरसिंह जयंती रविवार, 11 मई को मनाई जाएगी, जो हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है. नरसिंह जयंती बेहद शुभ मानी जाती है.

नरसिंह जयंती

पंचांग गणना के आधार पर वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 10 मई को शाम 05:29 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 11 मई को रात 09:19 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल यह पर्व 11 मई को ही मनाया जाएगा.

पूजा विधि

  • सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल से पवित्र करें. एक वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
  • भगवान नरसिंह की प्रतिमा स्थापित करें. अगर नरसिंह जी की प्रतिमा न हो तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं.
    पूजा शुरू करने से पहले व्रत और पूजा का संकल्प लें. भगवान नरसिंह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं. चंदन, कुमकुम, हल्दी और गुलाल आदि चीजें अर्पित करें.
  • उन्हें पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों की माला चढ़ाएं. भगवान नरसिंह को फल, मिठाई, विशेष रूप से गुड़ और चना अर्पित करें.
  • पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें. घी का दीपक जलाएं. भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें.
  • अंत में भगवान नरसिंह की आरती करें. पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगे. अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें.

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्।।
ॐ नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः
ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

नरसिंह जयंती उपाय

  • इस दिन किसी से अपशब्द नहीं बोलना चाहिए.
  • क्रोध करना या किसी के प्रति बुरे विचार लाना अशुभ माना जाता है.
  • नरसिंह जयंती के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  • इस दिन विशेषकर बड़े-बुजुर्गों या कमजोरों का अपमान नहीं करना चाहिए.
  • नरसिंह जयंती पर काले या नीले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए.
  • ब्रह्मचर्य का पालन करना इस दिन महत्वपूर्ण माना जाता है.

पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था. उसमें भगवान नरसिंह का आधा शरीर मनुष्य का और आधा शरीर सिंह का था. वे हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए दोपहर के समय खंभा फाड़कर प्रकट हुए थे.

उन्होंने घर की दहलीज पर हिरण्यकश्यप को अपने जंघे पर लिटाकर दोनों हाथों के नखों से उसका पेट फाड़ दिया था. हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे मनुष्य या जानवर, दिन या रात में, अस्त्र या शस्त्र से नहीं मारा जा सकता था. इस वजह श्रीहरि ने सबसे अनोखा स्वरूप नरसिंह का धारण किया था.

क्या है महत्व?

मान्यता है कि नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भक्तों के अंदर का भय दूर होता है. भगवान नरसिंह की कृपा से जीवन में आने वाले संकटों का नाश होता है. वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. उनकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है.इसके अलावा नरसिंह जयंती के दिन व्रत रखने और भगवान नरसिंह की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही ग्रह-दोष से भी मुक्ति मिलती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNarasimha Jayanti 2025Narasingh mandir
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कब लग रहा है 2025 में सूर्य ग्रहण?
Next Article पाकिस्तानी ड्रोन अटैक से एक परिवार घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?