By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आपको घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आपको घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आपको घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:22 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 14 May 2025 : आज 14 मई 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 14 May 2025 : आज 14 मई 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14 मई 2025, बुधवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14 मई 2025, बुधवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहने वाला है. गृहस्थ जीवन में साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े की संभावना है. अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में ना लगने के कारण उन्हे अपने कामों को करने में समस्या आएगी. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है. आपको किसी काम को नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपने कामों को टालने की कोशिश करेंगे, जो आपको समस्या देंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे. नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो वह आसानी से कर सकते हैं. आपको अपने कामों को लेकर कुछ असुविधा रहेगी, इसलिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने का रहेगा. पारिवारिक मामलों को आपको मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है. आपको घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा. भाई बहन को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे. आपको किसी बात को लेकर उलझन रहेगी. कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आपको परेशान करेंगे. आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है. आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं और आप किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं. आपकी किसी गलती को लेकर आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती हैं. यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप अपने घरेलू मामलों को घर से बाहर न जाने दें. आपका बिजनेस की कोई पुरानी डील लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह खत्म हो सकती है. आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई चिंता चल रही है, तो वह दूर होगी. आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा. आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज  दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. जो जातक कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग उसमें कोई बदलाव करने की योजना बनाएंगे. आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन किसी गलत काम में फंस सकता है. आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों की बातों को महत्व देना होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने हो सकती है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं. सेहत में यदि आपने लापरवाही बरती, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें. बिजनेस कर रहे लोगों को कामों को लेकर सलाह  करना होगा.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है. आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिस कारण आपको कुछ चिंता सताएगी.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा. आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आपको अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देनी होगी. आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका धन संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धर्म, तप और सेवा का माह है जेष्ठ माह, जानें व्रत-त्योहार का महत्व
Next Article विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिले, फैंस ने कहा- ‘आपने गलत किया है अब मैं…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?