Aaj Ka Rashifal, 20 May 2025 : आज 20 मई 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 20 मई 2025, मंगलवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन बहुत लाभदायक रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप का मनोबल भी बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाकर रखने से आपको लाभ मिलेगा. भाग्य का साथ आपको मिल सकता है, हालांकि पिताजी से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे. आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है. इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका जोश भी चरम पर हो सकता है. नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं. रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं. किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन सुख देगा. जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी. कोई पुराना मित्र आप तक किसी न किसी तरह पहुंच जाएगा और आपको अतीत की यादों में ले जाएगा. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनेगी.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है. ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे. माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं. किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज प्रेम जीवन के लिए बेहतरीन दिनों में से एक होगा. दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव आएगा और आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. परिवार का वातावरण आपको सुख देगा. भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी. अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग बने हुए हैं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे. इससे आपको फायदा होगा. सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे. भावनात्मक दृष्टि से आप उत्साहित रहेंगे. आपको खुद पर भी पूरा भरोसा है और दूसरों पर भी रहेगा. नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन अच्छा रहेगा. खर्चे तो काफी है लेकिन फिर भी आप खुशी ढूंढ लेंगे. अपने प्रिय से अच्छे तरीके से पेश आएं और आज के दिन को बेहतर बनाएं. दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा. जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा. बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को जबरदस्त धन लाभ की प्राप्त होगा. आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज किस्मत का साथ मिल सकता है. आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. इस समय की गई कोशिश से सफल होने की उम्मीद भी है.

