By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आलस और सुस्ती की वजह से कुछ जरूरी काम रुक भी सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आलस और सुस्ती की वजह से कुछ जरूरी काम रुक भी सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आलस और सुस्ती की वजह से कुछ जरूरी काम रुक भी सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:05 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 4 June 2025 : आज 4 जून 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 4 June 2025 : आज 4 जून 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 4 जून 2025, बुधवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 4 जून 2025, बुधवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज घर के किसी सदस्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी और आप बिना तनाव के अपनी योग्यता के अनुसार कुछ जरूरी फैसले लेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे. अपने किसी खास काम के लिए किए जा रहे प्रयासों में असफलता मिल सकती है. सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छी किताबें और अच्छे लोगों के साथ समय बिताएं. व्यापार के कामकाज में सुधार होगा और अच्छा लाभ भी होगा. व्यापारी लोग फुटकर की जगह थोक के कामों में ज्यादा ध्यान दें.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज कुछ खास लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा और साथ ही कुछ राजनीतिक या सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की भी उम्मीद है. किसी भी हालत में एक जैसा मन रखें. आलस और लापरवाही आपको अपने लक्ष्य से दूर कर सकती हैं. इसलिए अपने मन को काबू में रखें और झूठे दोस्तों से भी दूर रहना जरूरी है. व्यापार में किसी समझदार व्यक्ति की सलाह से कामकाज में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. लेकिन टैक्स से जुड़े कागजात पूरे रखें. ज्यादा काम करने की वजह से थकान रहेगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पिछली गलतियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। खूब आत्मविश्वास महसूस करेंगे. लेनदेन से जुड़े कामों में सावधानी बरतें क्योंकि इसकी वजह से कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं. अपनी सफलता पाने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. व्यापार के काम जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलते रहेंगे. व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत काम शुरू कर दें. तनाव और चिंता जैसी स्थिति से बचें और खुश रहें. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अपनी योजनाओं को पूरा करने का बहुत अच्छा समय है. आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी. कहीं भी पैसा लगाने या किसी को उधार देने से पहले उसकी वापसी के बारे में पक्का कर लें. जिद्द और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं. व्यापार में सभी फैसले खुद लें. प्रॉपर्टी और व्हीकल से जुड़े व्यापारिक कामों में सुधार होगा. तुरंत मौके का फायदा उठाएं, बिल्कुल लापरवाही न करें. कभी-कभी तनाव या निराशा जैसी स्थिति महसूस होगी.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप खुद को बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप जो भी काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे. विद्यार्थी और युवा वर्ग खासकर ध्यान रखें कि बुरी आदतों और बुरे दोस्तों से दूर रहना है. नहीं तो इसका असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है. व्यापार में कई तरह की सफलताएं मिलेंगी, लेकिन फैसला लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बहुत सावधानी से पूरे करें. दुर्घटना और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है. सावधानी बरतें और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपका योजना बनाकर काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपको कोई भी फैसला लेने में मदद करेगा. परिवार के किसी जरूरी मामले पर आपकी सलाह को बहुत महत्व दिया जाएगा. कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ जरूर बिताएं। इससे आपसी तालमेल और ज्यादा मजबूत होगा. अपनी जरूरी चीजें और कागजात संभालकर रखें. व्यापार में मुकाबला रहेगा. इस समय कुछ लोग आपके लिए रुकावट पैदा कर सकते हैं. जोड़ों और घुटनों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है. नियमित व्यायाम करें और गैस बनाने वाली चीजों का सेवन न करें.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

ग्रहों की स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है, इसलिए समय को बेकार न करके अपने जरूरी कामों को पूरा करने में लगाएं, आपको सफलता जरूर मिलने वाली है. अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने काम पर ध्यान दें. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके व्यक्तित्व के लिए ठीक नहीं है. व्यापार के काम बेहतर होंगे. कुछ जोखिम भी लेना पड़ सकता है. दूर के लोगों से अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. ज्यादा काम करने की वजह से थकान और तनाव रहेगा. अपने आराम और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

अपने आसपास के अच्छे लोगों से बात करके आपको कुछ नई जानकारी मिलेगी और शांति भी रहेगी. युवाओं की कोई उलझन दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे और कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी. उधार या लोन लेने की सोच रहे हैं तो अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें. आपकी किसी आदत की वजह से घर में कोई गलतफहमी हो सकती है. व्यापार में किसी खास काम में चल रही रुकावटें दूर होंगी और किसी नए काम की शुरुआत भी होगी लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखकर पूरी तरह से मेहनत करें. दा थकान और काम के बोझ की वजह से काम करने की क्षमता और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज ज्यादातर काम मनचाहे तरीके से पूरे हो जाएंगे. किसी धार्मिक और समझदार व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताने से अपनी सोच में भी बहुत अच्छा बदलाव महसूस करेंगे. यह भी ध्यान रखें कि कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं. अपने विरोधियों की हरकतों पर ध्यान रखें, क्योंकि आपके कामों का फायदा कोई और को मिल सकता है. अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने से मांसपेशियों में दर्द परेशान करेगा. व्यायाम और योग इसका मुख्य इलाज है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन मुश्किल हालातों में भी आप कोई सही रास्ता खोज ही लेंगे. अपने स्वभाव को देखें और उसमें सुधार लाएं, क्योंकि कभी-कभी शक करने की आदत आपके और दूसरे लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर देती है. व्यापार में कर्मचारियों के ऊपर आपका अच्छा नियंत्रण बना रहेगा. प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़े व्यापार में फायदा होगा. अभी के मौसम की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है. खांसी, जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

खास लोगों के साथ रहने से आपकी सोचने के तरीके में नयापन आएगा. साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा और आप खुद को ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करेंगे. घर के बड़े बुजुर्गों का साथ और मार्गदर्शन भी बना रहेगा. ध्यान रखें कि कभी-कभी बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं. व्यापार में किसी खास काम को लेकर आपकी इज्जत पर सवाल उठ सकते हैं, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा कोई झगड़ा चल रहा है, तो किसी की मदद से हल करने का अच्छा समय है. आपसी मनमुटाव और दुश्मनी को दूर करने के लिए आपकी पहल अच्छी रहेगी. दूसरों के मामलों में दखल न दें, साथ ही बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर रहें. आलस और सुस्ती की वजह से कुछ जरूरी काम रुक भी सकते हैं. पैसे से जुड़े कामों को बहुत ही सावधानी से करें. थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है. गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है. बहुत ज्यादा सावधानी रखें। किसी भी तरह का जोखिम लेना नुकसानदायक रहेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है, जानें श्राद्ध की तिथियां
Next Article RCB ने IPL फाइनल ट्रॉफी में पंजाब किंग्स को रौंदा, 17 साल का सूखा खत्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?