Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 12 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By – सुप्रिया
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की षष्ठी तिथि है. आज उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन परिघ और शिव योग भी रहेगा.
आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज मिथुन वाले शाही खर्च से बचें, धनु वाले सेहत को लेकर सचेत रहें वहीं कुंभ वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि (Aries):
आज आप किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने से आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के सदस्यों से पूछकर लेना बेहतर रहेगा. उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं. महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकती हैं.
वृषभ राशि (Taurus):
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. किसी नई भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. आपको अक्समात धन लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini):
आज आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे. व्यापार कर रहे लोगों को निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो यह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें साथी से किसी भी लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर समाप्त करना होगा.
कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए घर व बाहर दोनों ही जगह के कामों को समय पर निपटाना होगा. आपके सामने आपके शत्रु भी नतमस्तक हुए नजर आएंगे, जिन्हे देख कर आपको हैरानी होगी. आर्थिक स्थिति के लिए बजट प्लान करके चलना होगा, जिससे आप अपने कुछ फालतू खर्च में कमी ला सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको किसी भी फैसले को भावनाओं में बहकर नहीं लेना है नहीं तो कोई आपकी इस आदत का फायदा उठा सकता है. परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो उससे मुक्ति मिलेगी और सुख शांति बनी रहगी. कोई भी निवेश यदि आप करना चाहते हैं,तो किसी प्रॉपर्टी में करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा. नौकरी में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आप उसमें व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी. जो लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं उन्हें आज सावधान रहना होगा व ध्यान देकर कार्य करना होगा नहीं तो कोई गलती हो सकती है.
तुला राशि (Libra):
आज का दिन आपके लिए मजबूती से भरा रहेगा. व्यापार कर रहे लोग यदि किसी नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगी. आपको आर्थिक स्थिति की चिंता तो रहेगी,लेकिन व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने के कारण वह चिंता समाप्त होगी. विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. यदि आपको किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना हो तो उसे बहुत ही सोच समझकर लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है. जो लोग कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी तो होगी,लेकिन उसमें साथी पर आंख मूंद कर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.
धनु राशि (Sagittarius):
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको किसी भी फैसले को भावनाओं में बहकर नहीं लेना है नहीं तो कोई आपकी इस आदत का फायदा उठा सकता है. परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो आपको उससे मुक्ति मिलेगी और सुख शांति बनी रहगी.
मकर राशि (Capricorn):
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. नई भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से काम करना बेहतर रहेगा. विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.
कुम्भ राशि (Aquarius):
आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय व्यतीत करेंगे.आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आपको अच्छा मौका मिलेगा. किसी नई आर्थिक योजना में निवेश कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होगी.
मीन राशि (Pisces):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए घर व बाहर दोनों ही जगह के कामों को समय पर निपटाना होगा. आपके सामने आपके शत्रु भी नतमस्तक हुए नजर आएंगे. काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जोकि आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, बस फालतू खर्चों मे लगाम लगानी होगी.

