Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 13 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- सुप्रिया
पंचांग के अनुसार आज शनिवार, 13 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की सप्तमी तिथि है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन शिव योग भी रहेगा.
आज राहुकाल सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज मिथुन वालों का दिन बढ़िया रहेगा, तुला के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा वहीं कुंभ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –
मेष राशि (Aries):
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और संपत्ति संबंधित विवाद में अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं. नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर उनसे बातचीत कर सकते हैं.
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे.आपने यदि पहले कभी किसी से कर्ज लिया था, तो उसे आप आज उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे और सफलता के नए मार्ग खुलेंगे. धन लाभ के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी. विद्यार्थी आज परिवार में चल रही कलह के कारण पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे. आपका मन किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा. क्रोध की स्थिति पर आप नियंत्रण रखने की कोशिश करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है. आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.
कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने लेकर आएगा. आपको अपने आस पड़ोस में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है. सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.आपका कोई परिजन यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आज आप उनसे अपनी किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य खरी-खोटी सुना सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवरोध पैदा होंगे. आपको समय पर काम पूरा करने के लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है.
सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटों से निजात दिलाने वाला रहेगा. आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं. यदि आपने बिना सोचे समझे धन का निवेश किया, तो धन फंस सकता है. यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा.
तुला राशि (Libra):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं. यदि धन का कहीं निवेश करें, तो आप उसे एफडी कमेटी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे. विद्यार्थी आज पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे.
धनु राशि (Sagittarius):
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी. नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn):
आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे. कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी.
कुम्भ राशि(Aquarius):
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है. आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है.
मीन राशि (Pisces):
आज के दिन आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे. आयात-निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं.

