आज 31 जुलाई 2025 को तुलसीदास जयंती पर विशेष. रामचरित मानस के रचियता तुलसीदास जी के सुविाचर आज भी प्रासंगिक.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Tulsidas Jayanti 2025: आज 31 जुलाई 2025 को श्रीरामचरित मानस और अन्य काव्य ग्रन्थों के रचयिता श्रीतुलसीदास जी की जयंती है. उनके द्वारा रचित काव्य ग्रन्थ आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित हो रही हैं. रामचरित मानस की चौपाइयां लोगों का जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं, प्रत्येक मानव को सरल और सहज तरीके से जीने का राह दिखा रही हैं. उनके द्वारा दिए गए सुविचार मानव जीवन के लिए आज भी प्रासंगिक हैं. ऐसे दिव्य पुरुष तुलसीदास जी का आज हम सब जन्मदिन मना रहे है.
सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर तुलसीदास जी का जन्म हुआ था. तुलसीदास जी ने हिंदू महाकाव्य रामचरित मानस, हनुमान चालीसा और कई अन्य धर्म ग्रथों के रचयिता हैं. भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा व भक्ति किसी से छिपी नहीं है. मान्यता है कि तुलसीदास जी चित्रकूट के घाट में चंदन घिस रहे थे और प्रभु श्रीराम तिलक लगा रहे थे. उनके ऊपर भगवान श्रीराम और हनुमाजी की विशेष कृपा थी.
1554 में हुआ था तुलसीदास जी का जन्म
तुलसीदासजी का जन्म संवत् 1554 में हुआ था. इनका प्रारंभिक नाम रामबोला था. काशी में शेष सनातनजी के पास रहकर तुलसीदासजी ने वेदों का अध्ययन किया. संवत् 1583 में तुलसीदासजी का विवाह हुआ. लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने घर-परिवार को छोड़ दिया था और भगवान श्रीराम जी की भक्मि में लीन हो गए थे. तुलसीदास जी के द्वारा लिखित श्रीरामचरित मानस और अन्य धर्म ग्रन्थ के सुविचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

