By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुंभ वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, तुला के लिए मिश्रित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कुंभ वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, तुला के लिए मिश्रित
Religion

कुंभ वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, तुला के लिए मिश्रित

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:39 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 16 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.


By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज मंगलवार, 16 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की दशमी तिथि है. आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन साध्य और शुभ योग भी रहेगा.

Contents
Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 16 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

आज राहुकाल शाम 03 बजकर 54 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज वृषभ वाले आज सावधानी रखें. तुला के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा दिन. वहीं कुंभ वाले जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –

मेष राशि (Aries):
आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढे़ंगे. घर किसी अतिथि का आगमन होने से अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा और यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा.

वृषभ राशि (Taurus):
संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें. शेयर बाजार में धन का निवेश करने वाले लोगों को ज्यादा ध्यान लगाने से बचना होगा, बैकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे. किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini):
किसी मामले में दूसरों की सलाह पर चलने से बचें और कामकाज की तलाश कर रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं. किसी दूर रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने घर से बाहर निकाल पाएंगे.किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है.

कर्क राशि (Cancer):
आर्थिक अवसरों में लेकर आप थोड़ा सोच विचार कर सकते हैं, जिस कारण कुछ बड़े अवसर हाथ से निकल सकते हैं. आज घर में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जो नाकामयाब रहेगी. अपने रूटीन को बनाए रखें और यदि आप बिजनेस के कुछ कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो उनके पूरे होने में समस्या आ सकती है.

सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. यदि बिजनेस में किसी प्रस्ताव को खुद लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से मिलेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य समझेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा. अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo):
मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं. एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं. यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी.

तुला राशि (Libra):
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवसाय पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है. सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी और आपको अपने किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश हो सकती है, लेकिन आपको घबराना नहीं है.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा. आप अपने मित्रों व सबंधियों से अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं. साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यवसाय में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है. व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाने में कामयाब रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius):
करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑफर आ सकता है. आपको कुछ अनुभवी व्यक्ति से सलामत होने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी की कुछ कमजोरियों को बताकर, उन्हें दूर करना होगा, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती है. स्वास्थ्य में यदि कुछ उतार-चढ़ाव आए, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और किसी यात्रा पर जाते समय उसके नियमों में सावधानी बरतें.

मकर राशि (Capricorn):
आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा. कुछ व्यापार में नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं. मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सतर्क रहें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है. संतान के मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनके बातचीत कर सकते हैं. आपको अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी,तभी वह पूरे हो सकते हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius):
आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्यता बनाए रखें. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. आप धार्मिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. संतान आज किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जा सकती है.

मीन राशि:(Pisces):
व्यवसाय के मामले में यदि आप किसी से कोई मदद मांगेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी और आपको अपने भाई बंधुओं का सहयोग भी मिलता दिख रहा है. सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जाना जाएगा और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य दिन लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी आज गति पकड़ेंगे और आप बड़ों की बातों में आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDainik RashifalDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 4 माह न बजेगी शहनाई और न होंगे कोई शुभ कार्य, ये है वजह
Next Article क्या हिमालय से लाकर दिल्ली में रखोगे केदारनाथ!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?