By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कजरी तीज आज, जानें कैसे की जाती है पूजा और क्या है विधान?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कजरी तीज आज, जानें कैसे की जाती है पूजा और क्या है विधान?
Religion

कजरी तीज आज, जानें कैसे की जाती है पूजा और क्या है विधान?

DB News
Last updated: 22/09/2025 12:01 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

मंगलवार आज 12 अगस्त को सुहागिने कजरी तीज का व्रत रखेगी. इसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है. व्रत के दौरान कई नियमों का पालन करना होता है, तभी व्रत सफल और पूर्ण माना जाता है.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
मंगलवार आज 12 अगस्त को सुहागिने कजरी तीज का व्रत रखेगी. इसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है. व्रत के दौरान कई नियमों का पालन करना होता है, तभी व्रत सफल और पूर्ण माना जाता है.निर्जला व्रत रखती है महिलाएंकजरी तीज 12 अगस्त कोकजरी तीज पर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण नियम

Kajari Teej 2025 Vart : प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है, जोकि इस साल आज मंगलवार 12 अगस्त को है. पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए विवाहित महिलाएं कई तीज का व्रत रखती हैं, जिसमें ‘कजरी तीज’ भी एक है. इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्यौहार मनाया जाता है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष स्थान रखता है.

निर्जला व्रत रखती है महिलाएं

सुहागिन महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखेंगी. इसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां पार्वती और शिवजी की पूजा करती हैं. मान्यता है कि जो महिलाएं पूरे विधि विधान से और नियम पूर्वक इस व्रत को करती हैं, उनके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. लेकिन व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है.

कजरी तीज 12 अगस्त को

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि शुरू- 11 अगस्त सुबह 10 बजकर 33 मिनट
  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि समाप्त- 12 अगस्त सुबह 8 बजकर 40 मिनट

कजरी तीज पर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण नियम

  • कजरी तीज पर व्रती को निर्जला व्रत रखना चाहिए. अधिकांश महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. स्वाथ्य परेशानी हो तो पूजा के बाद फलाहार भी किया जा सकता है.
  • इस दिन मिट्टी या पीतल की प्रतिमा में शिव-पार्वती का पूजन करना चाहिए.
  • माता पार्वती को पूजा में श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करना चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन नीम वृक्ष की पूजा करने का भी महत्व है.
  • कजरी तीज पर महिलाओं को एक साथ मिलकर पारंपरिक लोकगीत गाने चाहिए.
  • पूजा में कजरी तीज की व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुने. इसके बिना भी व्रत अधूरा माना जाता है.
  • व्रत के दौरान वाणी-व्यवहार में संयम रखें. अत्यधिक क्रोध, कटु वचन और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
  • व्रती महिला को व्रत के दौरान न झाड़ू लगाना चाहिए और न ही झाड़ू को स्पर्श करना चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को काला, नीला, सफेद, भूरा आदि जैसे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन महिलाएं नाखुल या बाल काटने से भी बचें. यह अशुभ माना जाता है.
  • महिलाओं को इस दिन झूला भी झूलना चाहिए.
  • कजरी तीज पर यदि महिलाएं संगठित या सामूहिक रूप से पूजा करें तो यह शुभ होता है. इससे पूजा का पुण्य अधिक मिलता है.
  • कजरी तीज के दिन बाल धोने से भी बचें. आप व्रत के एक दिन पूर्व ही बाल धो लें.
  • कजरी तीज के व्रत वाले दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • कजरी तीज की पूजा करते समय अपना सिर जरूर ढ़कें. आप सिर पर लाल चुनरी या साड़ी का पल्लू भी रख सकती है.
  • व्रत का पारण करने से पहले दान-दक्षिणा जरूर देनी चाहिए.
  • व्रत खोलने से पहले पति, सास-ससुर या घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsKajari Teej 2025 VartMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बड़ा निवेश करने के लिए अनुकूल समय, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article रक्षाबंधन पर घर लौट रही युवती की नहीं मिली लोकेशन, चलती ट्रेन से हुई है गायब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?