By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गांव की खेर दाई अब हो गईं खेर माई, जानें कहां है ऐसा चमत्कारिक देवी मंदिर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गांव की खेर दाई अब हो गईं खेर माई, जानें कहां है ऐसा चमत्कारिक देवी मंदिर
Religion

गांव की खेर दाई अब हो गईं खेर माई, जानें कहां है ऐसा चमत्कारिक देवी मंदिर

DB News
Last updated: 10/09/2026 9:55 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जबलपुर में बड़ी खेरमाई के नाम से प्रसिद्ध है यह देवी मंदिर, नवरात्रि के दिनों में भक्तों की लगती है कतार, पुरातन प्रतिमा होने के कारण मां खेर माई को यहां पर बड़ी खेरमाई के नाम से पहचान मिल गई.

Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
जबलपुर में बड़ी खेरमाई के नाम से प्रसिद्ध है यह देवी मंदिर, नवरात्रि के दिनों में भक्तों की लगती है कतार, पुरातन प्रतिमा होने के कारण मां खेर माई को यहां पर बड़ी खेरमाई के नाम से पहचान मिल गई.ऐसे पड़ा खेरमाई नामशक्तिपीठों में पहचानी जाती हैं खेरमाईइतिहासकारों की ऐसी है मान्यतामंदिर के चमत्कारिक रहस्यइन नियमों का पालन जरूर करें

Jabalpur In Badi Khermai : संस्कारधानी जाबालिपुरम् की पहचान धर्मधानी के रूप में भी है. यहां हर तीज-त्योहार मनाने का चलन है. दशहरा, दीपावली, नवरात्रि, गणेश चतुर्थी, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी के अलावा जितने भी अन्य उत्सव हैं, उन्हें बड़े ही उमंग-उत्साह के साथ मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अक्सर भक्तों के मन में देवी मंदिरों का दर्शन करने की अभिलाषा होती है. ऐसे समय पर आज हम बताने जा रहे उस चमत्कारिक मंदिर के बारे में जहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगती है और माता रानी अलग-अलग स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं. खेरदाई (खेरमाई) मातारानी के नाम से प्रतिष्ठित यह मंदिर भानतलैया के पास है. नवरात्रि के दिनों में यहां की भव्यता देखने लायक रहती है. यहां चलने वाला 9 दिनों का अनुष्ठान भक्तों को आकर्षित करता है. भक्त मातारानी के दरबार में दौड़े चले आते हैं.

ऐसे पड़ा खेरमाई नाम

बताया जा रहा है कि वर्षों पहले गांव खेड़ा की भाषा काफी प्रचलन में थी, पूरा क्षेत्र इसी भाषा का प्रयोग किया करता था और गांव खेड़ा से खेड़ा शब्द धीरे-धीरे खेरमाई में प्रचलित हो गया. इसलिए मां खेर दाई का नाम खेर माई के नाम से प्रसिद्ध हो गया. जबलपुर शहर की सबसे प्राचीन और पुरातन प्रतिमा होने के कारण मां खेर माई को यहां पर बड़ी खेरमाई के नाम से पहचान मिल गई. वर्तमान में दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्त मां खेरमाई का दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

शक्तिपीठों में पहचानी जाती हैं खेरमाई

खेरमाई का यह मंदिर कलचुरी कॉलीन की बताया जा रहा है. जिसका निर्माण राजा नरसिंहदेव की माता अल्हण देवी के द्वारा कराया गया था. मान्यता है कि यहां सती माता का जबड़ा गिरा था, जिसका वर्णन देवी पुराण में भी मिलता है. इस मंदिर को 52वीं शक्तिपीठों में गिना जा रहा है. जिनका दर्शन लाभ लेने के लिए दूर-दराज से भक्त यहां पहुंच रहे हैं और दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं. भक्त की हर मनोकामना की पूर्ति मां खेरमाई कर रही हैं. जिसके कारण नवरात्रि के दिनों में देवी दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है.

इतिहासकारों की ऐसी है मान्यता

इतिहासकारों की मानें तो कलचुरि काल के अवसान के बाद गोंडवाना साम्राज्य का उदय हुआ. सन् 1290 में कड़ा और मानिकपुर के तुर्क सूबेदार अलाउद्दीन खिलजी ने गोंडवाना साम्राज्य पर हमला कर दिया. तत्कालीन गोंड राजा मदनशाह अचानक हमले के परास्त होकर, भानतलैया स्थित खेरमाई मां की शिला के पास बैठ गए. जहां उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हुई, पूजा के बाद उनमें अद्भुत शक्ति का संचार हुआ और मदनशाह ने तुर्क सेना पर आक्रमण कर अलाउद्दीन खिलजी को परास्त कर खदेड़ दिया. सन् 1480 में अमानदास गोंडवाना के महाप्रतापी सम्राट बने जो राजा संग्रामशाह के नाम से प्रसिद्ध हैं.

मंदिर के चमत्कारिक रहस्य

  • बड़ी खेरमाई की कृपा से राजा संग्रामशाह जीवनभर अपराजेय रहे.
  • मां खेरमाई (खेरदाई) का ग्राम देवी के रूप में पूजन आज भी किया जाता है.
  • यहां हनुमान जी और भैरवबाबा भी विराजमान हैं.
  • यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में गिना जाता है.

इन नियमों का पालन जरूर करें

  • सोशल मीडिया इंटरनेट पर किसी भी रील को देखकर उससे प्राप्त वैदिक मंत्र का जप बिल्कुल न करें.
  • नवरात्रि के दिनों में संकल्प उतना ही लें जितना आपके बस में हो, बाद में इसे पूरा न कर पाने पर आप दंड के अधिकारी बनेंगे. इस वजह से सामान्य पूजा करें और सरल नियमों को ही अपनाएं.
  • जिन्होंने गुरु मंत्र नहीं लिया है, वे दुर्गा नाम का जप कर सकते हैं.
  • आसपास बने माता रानी के पंडाल में जरूर जाएं और समय पर भगवती का नित्य दर्शन करें.
  • नवरात्रि के नौ दिन बाल और नाखून न कटवाए और ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • नवरात्रि के दौरान जो भी पुरुष माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें धोती जरूर पहननी चाहिए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur In Badi KhermaiJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article MP जबलपुर का यह तांत्रिक मंदिर धन, वैभव, ऐश्वर्य का प्रतीक
Next Article पर्यटकों को मिली सौगात: अब Helicopter से होगी धार्मिक यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?