By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Science > Education > YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम
EducationTechnology

YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम

DB News
Last updated: 31/03/2026 12:18 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

यदि आप कंटेट क्रिएटर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. वीडियो प्लेटफॉर्म पर 17 नंवंबर से नियम बदल रहे हैं, जिसके बाद गैंबलिंग और कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर कड़ाई बरती जाएगी.

Source : DB News Update  

Contents
यदि आप कंटेट क्रिएटर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. वीडियो प्लेटफॉर्म पर 17 नंवंबर से नियम बदल रहे हैं, जिसके बाद गैंबलिंग और कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर कड़ाई बरती जाएगी.YouTube का यह है वह दावानए नियमों में क्याहोगा बदलाव?कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर भी सख्तीलग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगेकैसे काम करेगा YouTube का ये फीचर?पुरानी वीडियोज़ में भी काम करेगा ये फीचर

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

YouTube News: यदि आप कंटेट क्रिएटर हैं तो सावधान हो जाइए! यह खबर आपके काम आपके काम आ सककी है. क्योंकि YouTube पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग से जुड़े कंटेट के नियम कड़े होंगे. गूगल के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने यह दावा किया है कि 17 नवंबर से वह NFTs जैसी डिजिटल गुड्स के साथ गैंबलिंग वाले वीडियो को रेस्ट्रिक्ट करेगी और केसिनो स्टाइल या वाइलेंट गेमिंग वाले कंटेट पर एज लिमिट अप्लाई करेगी. आपको यदि जानकारी नहीं है तो आइए हम आपको बताने जा रहे हैं उन नियमों के बारे में, जो आपके काम आ सकते हैं.  

YouTube का यह है वह दावा

यूट्यूब का दावा है कि तेजी से बदल रहे डिजिटल वर्ल्ड की जरूरतों को देखते हुए नियम अपडेट किए जा रहे हैं. दरअसल, कंपनी डिजिटल गुड्स और NFTs के जरिए गैंबलिंग जैसे नए ट्रेंड से पीछे नहीं रहना चाहती. इसलिए वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है. इस नियम के लागू होने से नए वीडिया क्रियेटर्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है.

नए नियमों में क्याहोगा बदलाव?

अमूनन अभी तक यूट्यूब पर ऐसे वीडियोज को बैन किया जाता था, जो दर्शकों को गूगल से अनसर्टिफाइड गैंबलिंग साइट्स पर ले जाते थे. 17 नवंबर से ऐसे वीडियो भी बैन किए जाएंगे, जो डिजिटल आइटम्स, जैसे वीडियो गेम स्किन, कॉस्मेटिक और NFTs के जरिए गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं. इसका मतलब है कि ऐसे क्रिएटर्स के वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाए जा सकते हैं, जो इन-गेम एस्सेट के साथ गैंबलिंग को प्रमोट या शो करते हैं.

कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर भी सख्ती

गैंबलिंग के साथ-साथ अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स से जुड़े वीडियो पर भी सख्ती बढ़ेगी और इन पर एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जाएगी. यूट्यूब का कहना है कि ऐसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख पाएंगे. इसके साथ ग्राफिक गेमिंग कंटेट पर भी सख्ती बरती जाएगी. इंसानी कैरेक्टर के खिलाफ वाइलेंस दिखाने वाले वीडियो पर भी एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जा सकती है. 

लग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे

YouTube के मुताबिक, जिन क्रिएटर्स के वीडियो में पहले से मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो ट्रैक मौजूद हैं, वे अब उसी वीडियो के लिए अलग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे. इससे क्रिएटर्स को दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने में मदद मिलेगी और वीडियो की रीच पहले से ज्यादा बढ़ सकेगी. अभी तक नए क्रियेटर्स काे थंबनेल बनाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और उन्हें रीच भी नहीं मिल पाती थी. नए यूट्बर्स के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे काम करेगा YouTube का ये फीचर?

बताया जा रहा है कि इस फीचर के तहत क्रिएटर्स एक ही वीडियो के लिए कई थंबनेल अपलोड कर सकते हैं, जो अलग-अलग भाषाओं के अनुसार दिखेंगे. अगर कोई यूजर YouTube को हिंदी भाषा में इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे वीडियो का हिंदी थंबनेल दिखाई देगा. वहीं, अगर कोई दूसरा यूजर उसी वीडियो को स्पेनिश भाषा में देख रहा है, तो उसे स्पेनिश थंबनेल दिखाई देगा. इस तरह सिस्टम अपने आप उपलब्ध भाषाओं के अनुसार सही थंबनेल चुन लेगा.

YouTube का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है जो अलग-अलग देशों और भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रखकर वीडियो बनाते हैं. हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, महाराष्ट्रियन, तेलगू, तमिल जैसी भाषाओं में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलने वाला है.

पुरानी वीडियोज़ में भी काम करेगा ये फीचर

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यह फीचर सिर्फ नई वीडियो ही नहीं बल्कि पुरानी वीडियोज़ में भी काम करेगा. यानी जिन क्रिएटर्स को यह फीचर उपलब्ध होगा, वे YouTube Studio में जाकर हर भाषा के लिए अलग-अलग थंबनेल अपलोड कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में क्रिएटर पहले अपने वीडियो के लिए एक मुख्य थंबनेल अपलोड करता है और फिर अलग-अलग भाषाओं के लिए उसी का अनुवाद किया हुआ थंबनेल जोड़ सकता है.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

संस्कृत के छात्र बनेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद सीधे BAMS में प्रवेश

NEET छात्र ने मांगा था नागपुर सेंटर, अलॉट हुआ अबूधाबी

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSYouTube News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article एकता, समानता और मानवता का संदेशवाहक है गुरुनानक जयंती पर्व
Next Article 300 करोड़ से सरयू की तर्ज पर होगा नर्मदा के घाटों का विकास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?