By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धर्मेंद्र के निधन की अफवाह, बेटी ईशा देओल का खण्डन-‘पापा की तबीयत स्थिर है, उनके ठीक होने की दुआ करें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > धर्मेंद्र के निधन की अफवाह, बेटी ईशा देओल का खण्डन-‘पापा की तबीयत स्थिर है, उनके ठीक होने की दुआ करें
Entertainment

धर्मेंद्र के निधन की अफवाह, बेटी ईशा देओल का खण्डन-‘पापा की तबीयत स्थिर है, उनके ठीक होने की दुआ करें

DB News
Last updated: 18/04/2026 9:37 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने की तकलीफ के कारण तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Source : DB News Update  

Contents
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने की तकलीफ के कारण तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था.ईशा ने दिया हेल्थ अपडेटधर्मेंद्र को लगातार देखने पहुंच रहे लोगधर्मेंद्र का कैसा रहा करियरधर्मेंद्र की दूसरी पत्नी की बेटी हैं एशाझूठी अफवाहों पर हेमा मालिनी में भी जताई नराजगी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Dharmendra Death Rumors: मीडिया रिपोर्ट में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरें आ रही थीं. लेकिन उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया में एक संदेश पोस्टकर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि एक्टर धर्मेन्द्र के निधन की जानकारी लगते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे. मगर अब उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया है कि उनके पिता की तबीयत ठीक है और वो रिकवर कर रहे हैं. ईशा के इस पोस्ट से धर्मेंद्र के फैंस ने चैन की सांस ली है.

ईशा ने दिया हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र के निधन की जैसे ही खबरें सामने आई तो ईशा देओल ने तुरंत इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट करके इस गलत जानकारी को साफ कर दिया है. उन्होंने लिखा- मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. पापा की जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.

धर्मेंद्र को लगातार देखने पहुंच रहे लोग

मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार सोमवार को दिनभर धर्मेन्द्र से मिलने उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे. रात को शाहरुख खान और आर्यन खान की कारें भी अस्पताल के बाहर देखी गईं, जबकि सलमान खान शाम को अभिनेता का हालचाल लेने पहुंचे. गोविंदा को भी देर रात अस्पताल पहुंचते हुए स्पॉट किया गया. धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब राज्य के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था. उनका पूरा नाम धर्मेन्द्र सिंह देओल है. उनके पिता एक स्कूल के प्रधानाध्यापक थे और माता गृहिणी थीं.

धर्मेंद्र का कैसा रहा करियर

धर्मेन्द्र ने 1960 में फिल्मफेयर पत्रिका द्वारा आयोजित एक प्रतिभा प्रतियोगिता जीती, जिसके बाद उन्हें हिंदी फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे में काम करने का मौका मिला, यही उनकी फिल्मी पारी की शुरुआत थी. साल 1954 में धर्मेन्द्र ने प्रकाश कौर से विवाह किया. बाद में, 1980 के दशक की शुरुआत में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की, हालांकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. धर्मेन्द्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में गिना जाता है. पांच से अधिक दशकों तक फैले अपने करियर में उन्होंने न केवल एक्शन फिल्मों से बल्कि रोमांटिक और कॉमेडी भूमिकाओं से भी दर्शकों का दिल जीता. अपने शानदार व्यक्तित्व और दमदार अंदाज के कारण वे लंबे समय तक बॉलीवुड के “ही-मैन” के रूप में मशहूर रहे.

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी की बेटी हैं एशा

दरअसल एशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं. एशा अपने पिता के बेहद करीब हैं और उनके साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर एशा ने मां हेमा और पापा धर्मेंद्र के साथ एक स्पेशल फोटो को भी शेयर किया था.

झूठी अफवाहों पर हेमा मालिनी में भी जताई नराजगी

पति धर्मेंद के निधन की न्यूज चैनलों की तरफ से लगातार निधन की झूठी खबरों के लेकर पत्नी हेमा मालिनी में भी नाराजगी जाहिर की है. कुछ प्रतिष्ठित समाचार चैनलों की गैर-ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग की कड़ी निंदा की है. साथ ही इसे माफ करने लायक नहीं बताया है. उन्होंने अपने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि जिम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदार हरकत है.” परिवार ने मीडिया से आग्रह किया है कि वे उनकी प्राइवेसी की जरूरत का सम्मान करें और आधारहीन अफवाहें फैलाना तुरंत बंद करें.

https://www.instagram.com/p/DQ5srn_CGe_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मीडिया में चल रहीं खबरों की जानकारी पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से पुख्ता जानकारी हासिल कर लें.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDharmendra Death Rumorsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जिस क्षेत्र में रेल नहीं मिलती थी, आज वहां से विमान सेवा आरंभ
Next Article धर्मेन्द्र के निधन की खबर दिखाए जाने से हेमा मालिनी नाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?