By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धर्मेन्द्र के निधन की खबर दिखाए जाने से हेमा मालिनी नाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > धर्मेन्द्र के निधन की खबर दिखाए जाने से हेमा मालिनी नाराज
Entertainment

धर्मेन्द्र के निधन की खबर दिखाए जाने से हेमा मालिनी नाराज

DB News
Last updated: 11/11/2025 10:52 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत कई दिनों से ज्यादा खराब चल रही है. हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी बेटी ईशा देओल ने भी आपत्ति दर्ज कराई.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत कई दिनों से ज्यादा खराब चल रही है. हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी बेटी ईशा देओल ने भी आपत्ति दर्ज कराई.एक्टर को सांस लेने में तकलीफ89 वर्ष के हैं धर्मेन्द्रहाल ही में आंखों की हुई थी सर्जरीकितने करोड़ के मालिक हैं धर्मेंद्र?धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे गोविंदा

Dharmendra Death Updates: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन हो जाने की खबरें सुबह दिखाई जा रही थीं, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक संदेश पोस्ट करते हुए एक्टर के रिकवर होने की जानकारी दी है. इसके पहले मीडिया जगत में उनके निधन की खबरें दिखाई जा रही थीं, जिससे हेमा मालिनी नाराज हो गई हैं और उन्होंने इन खबरों को गैरजिम्मेदाराना करार दिया है. बतादें कि धमेन्द्र को पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. वो आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं. 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

हेमा मालिनी ने लिखा, ‘जो हो रहा है वह माफ करने योग्य नहीं है. कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं. धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? ये बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.

https://twitter.com/dreamgirlhema?s=20

Hema Malini

@dreamgirlhema

What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.

एक्टर को सांस लेने में तकलीफ

एक्टर धमेन्द्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अब उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है. एक्टर अभय देओल धर्मेंद्र से मिलने के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं.

89 वर्ष के हैं धर्मेन्द्र

धर्मेंद्र 89 साल के हैं, वे 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे. इसके बाद हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर पैप्स को एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था. उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं. वहीं आज सुबह एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है.

हाल ही में आंखों की हुई थी सर्जरी

इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी. एक आंख में धुंधलापन आने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी. तब धर्मेंद्र की मोतियाबिंद की भी सर्जरी की गई है. सर्जरी के बाद धर्मेंद्र मुंबई के एक अस्पताल से बाहर स्पॉट हुई थे. इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए दिग्गज एक्टर ने कहा था- ‘मुझमें बहुत दम है. अभी भी जान रखता हूं मैं.’

कितने करोड़ के मालिक हैं धर्मेंद्र?

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी 2025 में भी फिल्म रिलीज हो सकती है. इससे पहले शोले जैसी फिल्में देकर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है. एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है और वे आज दौलतमंद हैं. डीएनए की रिपोर्ट की मुताबिक धर्मेंद्र की नेटवर्थ 335 से 450 करोड़ के बीच है.

धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे गोविंदा

बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे. इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान और अमीषा पटेल जैसे दिग्गज एक्टर भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उनका हाल जाना था.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDharmendra Death Updatesdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article धर्मेंद्र के निधन की अफवाह, बेटी ईशा देओल का खण्डन-‘पापा की तबीयत स्थिर है, उनके ठीक होने की दुआ करें
Next Article धर्मेंद्र का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे स्टार, मायूसी भरी तस्वीरें आईं सामने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?