By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: काल भैरव जयंती पर भगवान को प्रसन्न करने के अनोखे तरीके, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > काल भैरव जयंती पर भगवान को प्रसन्न करने के अनोखे तरीके, जानें…
Religion

काल भैरव जयंती पर भगवान को प्रसन्न करने के अनोखे तरीके, जानें…

DB News
Last updated: 10/09/2026 9:59 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

काल भैरव जयंती12 नवंबर 2025 के दिन पूजा में उनकी प्रिय चीजों का भोग अर्पित करने से दोषों का निवारण होता है. साथ ही भय, बाधा, नकारात्मता और ऋण से भी मुक्ति मिलती है.

Source : DB News Update

Contents
काल भैरव जयंती12 नवंबर 2025 के दिन पूजा में उनकी प्रिय चीजों का भोग अर्पित करने से दोषों का निवारण होता है. साथ ही भय, बाधा, नकारात्मता और ऋण से भी मुक्ति मिलती है.काल भैरव जयंती पर क्या करें?क्या है मान्यताशमी की पूजा का विधानमंत्र जाप करेंचंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखेंभैरव जी को कौन से भोग प्रिय हैंइमरती जलेबी-शराब-काले तिल से बनी चीजें-दही वड़ा-उड़द की खिचड़ी-

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kaal Bhairav Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष या अहगन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के उग्र व प्रचंड रूप की उत्पत्ति हुई थी, जिसे काल भैरव के नाम से जाता है. उनकी उत्पत्ति के दिन को हर साल इस तिथि पर काल भैरव जयंती मनाई जाने लगी. जोकि बुधवार, 12 नवंबर को है. पौराणिक आख्यानों के अनुसार अंधकासुर नामक दैत्य अपने कृत्यों से अनीति व अत्याचार की सीमाएं पार कर रहा था, यहाँ तक कि एक बार घमंड में चूर होकर वह भगवान शिव तक के ऊपर आक्रमण करने का दुस्साहस कर बैठा. तब उसके संहार के लिए शिव के रुधिर से भैरव की उत्पत्ति हुई. तभी से काल भैरव जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई. जो भक्त श्रद्धापूर्वक उनकी जयंती मनाता है. उसे मनोवांछित फल प्राप्त होता है.

काल भैरव जयंती पर क्या करें?

काल भैरव जयंती के दिन आप काल भैरव भगवान की पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करें. इसके साथ ही आप काल भैरव जयंती पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इन खास उपायों को करने से आपको खास लाभ मिलेगा. काल भैरव भगवान की पूजा से भय और शत्रुओं का नाश होता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. बता दें कि, काल भैरव भगवान शिव जी का एक उग्र और शक्तिशाली रूप हैं. इन्हें इन्हें तंत्र-मंत्र का देवता और काशी का कोतवाल भी कहा जाता है. चलिए आपको काल भैरव जयंती पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताते हैं.

क्या है मान्यता

भैरव बाबा की पूजा से व्यक्ति को अकाल मृत्यु, भय, शत्रु और कर्ज से मुक्ति मिलती है. काल भैरव जयंती या भैरव अष्टमी के दिन पूजा में उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं.

शमी की पूजा का विधान

घर-परिवार में तनाव और पति-पत्नी के बीच झगड़े यदि हो रहे हैं तो आपको काल भैरव जयंती के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय को करने से रिश्तों में मिठास आती है.

मंत्र जाप करें

काल भैरव जयंती के दिन मंत्रों का जाप करना चाहिए. आप रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:’ इस मंत्र का जाप करें. इस उपाय से शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा.

चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखें

21 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखें. इसे शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे भोलेनाथ की कृपा से भय, रोग और दोष से मुक्ति मिलेगी.

भैरव जी को कौन से भोग प्रिय हैं

इमरती जलेबी-

काल भैरव भगवान की पूजा में इमरती जलेबी का प्रमुख भोग लगाया जाता है. इमरती का भोग लगाने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह उनका प्रिय भोग है.

शराब-

भगवान काल भैरव को कच्ची शराब या देसी शराब का भोग भी लगाने की परंपरा है. मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल की नगरी में शराब का भोग आज भी लगाया जाता है. हालांकि यह रिवाज स्थानीय परंपराओं के अनुसार निभाया जाता है. शराब चढ़ाना अनिवार्य नहीं है.

काले तिल से बनी चीजें-

काला तिल या काले तिल से बनी चीजों का भोग भी काल भैरव को लगाना शुभ माना गया है. तिल से बनी मिठाई, लड्डू, रेवड़ी आदि का भोग लगा सकते है. इससे काल भैरव तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही शनि ग्रह से जुड़े कष्ट भी कम होते हैं.

दही वड़ा-

ऐसी मान्यता है कि दही वड़ा का भोग लगाने से काल भैरव महाराज की उग्रता शांत होती है. साथ ही उड़द से बने दही वड़ा भोग लगाने से जीवन में संतुलन और स्थिरता बनी रहती है.

उड़द की खिचड़ी-

काले उड़द दाल से बनी खिचड़ी का भोग भी आप काल भैरव जयंती के दिन भगवान को लगा सकते है. यह भोग लगाने से इच्छाएं पूर्ण होती है और भगवान की कृपा से बिगड़े काम बनते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKaal Bhairav Jayanti 2025MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धर्मेंद्र का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे स्टार, मायूसी भरी तस्वीरें आईं सामने
Next Article बिहार एग्जिट पोल में NDA की सरकार, महागठबंधन की उम्मीदें भी बरकरार…!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?