By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी
MaharashtraReligion

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

DB News
Last updated: 09/09/2026 11:35 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र के नासिक में कुंभ मेले की तैयारी युध्य स्तर की जा रही हैं. यहां का सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 देश का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला मेला होगा.

Source : DB News Update

Contents
महाराष्ट्र के नासिक में कुंभ मेले की तैयारी युध्य स्तर की जा रही हैं. यहां का सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 देश का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला मेला होगा.इन कामों पर विशेष ध्यानसिंहस्थ कुंभ मेले की ऐसी है रूपरेखा21 माह का होगा नासिक कुंभ मेलाअमृत ​​स्नान की तिथियांकुंभ मेला 2027 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियांभीड़ नियंत्रण करने  के लिए कुंभ मेले की अवधि बढ़ीअन्य प्रमुख पर्वस्नान

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela 2027: हिंदू धर्म की आस्था और संस्कृति का प्रतीक महाराष्ट्र नासिक का सिंहस्थ कुंभ मेला हाईटेक होने जा रहा है. इसकी तैयारी युध्य स्तर पर की जा रही हैं. इस कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और साधुओं की निगरानी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए होने वाली है. इसके लिए प्रदेश सरकार और मेला प्रबंधन ने तैयारी भी प्रारंभ कर दी है. यहां हम बता दें कि 2027 का सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई 2028 तक चलेगा. देश का यह पहला मेला होगा, जो सबसे ज्यादा 21 माह तक चलने वाला है. इसकी तैयारी न केवल प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है. बल्कि देश भर के साधु-संत भी इस कुंभ में शामिल होने की तैयारी में अभी से जुट गए हैं. क्योंकि करीब 2 वर्ष चलने वाले इस कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के आवास, भोजन की व्यवस्था टेंट सिटी बसाने वाले अखाड़ा साधुओं की होती है.

इन कामों पर विशेष ध्यान

  • नासिक रिंग रोड परियोजना और साधु ग्राम (टेंट सिटी) के भूमि अधिग्रहण का काम.
  • रामकुंड और आसपास के इलाकों में गोदावरी नदी का पानी पूरी तरह स्वच्छ रहेगा.
  • सीवेज और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.
  • हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए  तैयारी की जा रही है.
  • सार्वजनिक परिवहन के लिए बस सेवा की योजना बनाने और पार्किंग स्थलों पर भंडारा, लंगर की व्यवस्था सुनिश्चित की  जाएगी.
  • साधु ग्राम में अखाड़ों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं कैसे उपलब्ध होंगी? इसकी तैयारी की जा रही है.
  • सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीकृत सीसीटीवी प्रणाली स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है.
  • एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल इस सिंहस्थ कुंभ् मेला में किया जाएगा.
  • 2027 सिंहस्थ कुंभ मेले में सभी 13 अखाड़े हिस्सा लेने वाले हैं.
  • गोदावरी नदी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
  • श्रद्धालुओं के लिए तपोवन में जमीन आरक्षित होगी.
  • कुंभ में 3 अमृत स्नान और 45 कुंभ स्नान होंगे, जिसकी तैयारी युध्य स्तर पर की जा रही है.
  • कुंभ मेला नासिक, त्र्यंबकेश्वर, तपोवन और पंचवटी में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा.
  • त्र्यम्बकेश्वर से होकर बहने वाली गोदावरी नदी के तट पर एक वैकल्पिक घाट बनाया जाएगा.

सिंहस्थ कुंभ मेले की ऐसी है रूपरेखा

  • सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा.
  • सिंहस्थ कुंभ मेला 24 जुलाई 2028 तक चलेगा.
  • नासिक में 29 जुलाई 2027 को ‘नगर प्रदक्षिणा’ होगी.
  • पहला ‘अमृत स्नान’ 2 अगस्त 2027 को होगा.
  • दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त 2027 को होगा.
  • तीसरा और अंतिम स्नान 11 सितंबर 2027 को नासिक में और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा.
  • ध्वज को 24 जुलाई 2028 को उतार लिया जाएगा, जो सिंहस्थ कुंभ मेले के समापन का प्रतीक होगा.

21 माह का होगा नासिक कुंभ मेला

नासिक कुंभ मेला 2027 की तारीख सुनिश्चत हो चुकी है. जिसके अनुसार 31 अक्टूबर 2026 से कुंभ शुरू होने जा रहा है. नासिक कुंभ मेला इस बार 21 महीने तक चलेगा. जिसका समापन जुलाई 2028 में होगा.

अमृत ​​स्नान की तिथियां

तारीख                    अमृत ​​स्नान           हिंदू कैलेंडर की तिथि

2 अगस्त 2027       पहला अमृत स्नान    आषाढ़ सोमवती अमावस्या

11 अगस्त 2027     दूसरा अमृत स्नान    श्रावण अमावस्या

11 सितंबर 2027    तीसरा अमृत स्नान   भाद्रपद शुद्ध एकादशी

कुंभ मेला 2027 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियां

तारीख    त्यौहार/हिंदू कैलेंडर तिथि

24 जुलाई 2027       नासिक कुंभ मेला 2027 का ध्वजारोहण समारोह

5 सितंबर 2027      ऋषि पंचमी

11 सितंबर 2027    भाद्रपद शुद्ध एकादशी

15 सितंबर 2027    भाद्रपद पूर्णिमा

11 और 15 अक्टूबर 2027      आश्विन शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा

10 और 14 नवंबर 2027         कार्तिक शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा

25 मई 2028 से 2 जून 2028 गंगा दशहरा उत्सव

26 जनवरी 2028    मौनी अमावस्या

1 फ़रवरी 2028      वसंत पंचमी

8 फ़रवरी 2028        गंगा गोदावरी महोत्सव

27 फ़रवरी 2028    महा शिवरात्रि

भीड़ नियंत्रण करने  के लिए कुंभ मेले की अवधि बढ़ी

नासिक कुंभ मेला 2027-28 लगभग 4-5 महीने तक चलने वाला है. इसके पीछे प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि कुंभ मेले में आने वाली भीड़ को बेहतर ढंग से निगरानी और नियंत्रण में मदद मिलेगी. क्योंकि नासिक में प्रयागराज और हरिद्वार जैसी जगह की उपलब्धता नहीं है. नासिक में मह 450 एकड़ जगह कुंभ मेला क्षेत्र के लिए सुनिश्चित हो पाई है. जबकि प्रयागराज में 10,000 एकड़ से ज्यादा जगह की उपलब्धता थी. वहीं नासिक में साधुग्राम क्षेत्र में लगभग 350 एकड़ व रामकुंड घाट में 100 एकड़ के करीब क्षेत्रफल है.

अन्य प्रमुख पर्वस्नान

ऋषि पंचमी: 5 सितंबर 2027

भाद्रपद शुद्ध एकादशी: 11 सितंबर 2027

भाद्रपद पौर्णिमा: 15 सितंबर 2027

आश्विन शुद्ध एकादशी एवं पौर्णिमा: 11 और 15 अक्टूबर 2027

कार्तिक शुद्ध एकादशी एवं पौर्णिमा: 10 और 14 नवंबर 2027

गंगा दशहरा उत्सव: 25 मई से 2 जून 2028

महाशिवरात्रि: 27 फरवरी 2028

वसंत पंचमी: 1 फरवरी 2028

मौनी अमावस्या: 26 जनवरी 2028

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp Newskumbh 2027MP NEWSNashik NewsNashikKumbhSimhastha Kumbh Mela 2027Trimbakeshwar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article मोक्षदा एकादशी पर करें दीपक जलाने के ये उपाय, खुलेंगे भाग्य द्वार
Next Article घर की छत पर ध्वजा लगाने से मिलती है आध्यात्मिक अनुभूति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?