By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पौष पुत्रदा एकादशी पर इनका दान करने से बचें, 2026 में बिगड़ सकता है भाग्य!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पौष पुत्रदा एकादशी पर इनका दान करने से बचें, 2026 में बिगड़ सकता है भाग्य!
Religion

पौष पुत्रदा एकादशी पर इनका दान करने से बचें, 2026 में बिगड़ सकता है भाग्य!

DB News
Last updated: 15/03/2026 12:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पौष पुत्रदा एकादशी का दिन पूजा, व्रत और दान के लिए शुभ होता है. लेकिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए, वरना खुशियां आने से पहले लौट जाएगी और भाग्य भी बिगड़ सकता है.

Source : DB News Update

Contents
पौष पुत्रदा एकादशी का दिन पूजा, व्रत और दान के लिए शुभ होता है. लेकिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए, वरना खुशियां आने से पहले लौट जाएगी और भाग्य भी बिगड़ सकता है.संतान सुख के लिए उत्तमशास्त्र-वेदों में एकादशी का महत्वएकादशी के शुभ मुहूर्तपुत्रदा एकादशी पर इनका न करें दानपौष पुत्रदा एकादशी व्रत की पूजा विधि

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पौष एकादशी कहा जाता है. इस साल पौष एकादशी 30 दिसंबर को है. साथ ही साल 2025 के आखिरी में भी एक एकादशी पड़ रही है. इस दिन किए व्रत-पूजा और दान आदि से पुण्यफल की प्राप्ति होती है. जिसका असर 2026 में भी देखने को मिलेगा.

संतान सुख के लिए उत्तम

साल की आखिरी एकादशी होने के कारण आपको इस एकादशी का पुण्यफल नए साल 2026 पर भी मिलेगा. इसलिए इस दिन ऐसा कोई काम न करे, जिससे की आने वाला नया साल आपके लिए अशुभ साबित हो. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख, परिवार की समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उत्तम माना गया है.

मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा-पाठ करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं. साथ ही इस तिथि पर दान करना भी पुण्यदायी होता है. लेकिन शास्त्रों में इस पावन तिथि पर कुछ चीजों का दान वर्जित माना गया है, क्योंकि इससे पुण्य के स्थान पर अशुभ फल मिल सकते हैं.

शास्त्र-वेदों में एकादशी का महत्व

स्कंदपुराण, विष्णु पुराण, पद्मपुराण और नारद पुराण में एकादशी व्रत की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है. शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि एकादशी व्रत से मनुष्य के पापों का नाश होता है, मन निर्मल होता है और अंत में विष्णु लोक की प्राप्ति होती है. वहीं वेदों में उपवास, संयम और आत्मशुद्धि को मानव जीवन का आधार बताया गया है. पौष मास शीत, तप और साधना का काल होता है, इसलिए इस मास की एकादशी का पुण्यफल और भी अधिक बढ़ जाता है. यह व्रत इंद्रियों पर नियंत्रण और मानसिक संतुलन का मार्ग प्रशस्त करता है.

एकादशी के शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 दिसंबर 2025 दिन सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर

एकादशी तिथि समाप्त: 31 दिसंबर 2025 की सुबह 05 बजे तक

सूर्योदय: सुबह 07:13 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:34 बजे

पुत्रदा एकादशी पर इनका न करें दान

लोहा-

शास्त्रों के अनुसार पुत्रदा एकादशी पर लोहा या लोहे से बनी वस्तुओं का दान वर्जित माना गया है.

काला तिल और वस्त्र

इस दिन काला तिल और काले वस्त्र का दान भी न करें. इन चीजों को शनि और नकारात्मक प्रभावों से जोड़ा जाता है, जिससे जीवन में बाधाएं बढ़ सकती हैं.

तेल का दान-

पौष पुत्रदा एकादशी पर तेल का दान करने से भी बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे संतान सुख में रुकावट और आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है.

नमक का दान-

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी किसी को नमक का दान न करें और ना ही किसी को नमक उधार दे. इससे पुण्य की जगह आप पाप के भागीदार बन सकते हैं.

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत की पूजा विधि

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत को करने के लिए साधक को इस दिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने का प्रयास करना चाहिए. तन और मन से पवित्र होने के बाद एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की हल्दी, चंदन, केसर आदि का तिलक लगाकर फल-फूल, धूप-दीप आदि अर्पित करना चाहिए.

एकादशी व्रत की पूजा में श्री हरि की कथा को पढ़ने और सुनने का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है, इसलिए पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान विष्णु का गुणगान करने वाली कथा का पाठ करें. पूजा के अंत में श्री हरि की आरती करें तथा अधिक से अधिक लोगों को प्रसाद बांटने के बाद स्वयं भी ग्रहण करें. इस व्रत में अन्न का सेवन नहीं किया जाता है, इसलिए सिर्फ फलाहार करें. व्रत के अगले दिन शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें. ध्यान रखें कि भगवान का प्रसाद सभी को वितरण करना है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPaush Putrada Ekadashi 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शास्त्र सम्मत नहीं है देर रात तुलसी तोड़ना! जानें क्या है वजह…
Next Article ₹160,319 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी रिकार्ड स्तर पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?