2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है और इसका समापन 27 जनवरी को होगा. ये 9 दिन दस महाविद्या को समर्पित है. ऐसे में माता की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने से मिलेगा फल.
Source : DB News Update
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Magh Gupt Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है और इसका समापन 27 जनवरी को होगा. ये 9 दिन दस महाविद्या को समर्पित है. गुप्त नवरात्रि के 9 दिन तक रोजाना शाम दीपक में लौंग डालकर माता की आरती करें और फिर इसे पूरे घर में घुमाएं मान्यता है इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. साथ ही वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि आती है.
इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ
- गुप्त नवरात्रि में हनुमान जी को पान का बीड़ा और माता रानी को इलायची तथा मिश्री का भोग लगाना चाहिए. कहते हैं इससे करियरल में चल रहा तनाव खत्म होता है और बॉस से रिश्तें सुधरते हैं.
- गुप्त नवरात्रि में गुप्त तरीके से अष्टमी के दिन पान के पत्ते पर केसर से “श्रीं” लिखें और इसे देवी मां के चरणों में अर्पित करें. कुछ समय बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है.
- माघ गुप्त नवरात्रि में रात में एक कटोरी में काली मिर्च लेकर घर के कोने में रखें जहां नज़र न पड़े. अगली सुबह उसे किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें या मिट्टी में दबा दें. यह उपाय घर की बुरी शक्तियों को दूर करता है.
- मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही, पैसों की तंगी है तो परिवार के सिर से 11 बार नारियल वार लें और फिर इसे किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें. गुप्त नवरात्रि में ये उपाय गुप्त रूप से करें. यह उपाय नज़र दोष से मुक्ति दिलाने में प्रभावी माना जाता है.
- गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण है. शनि, राहु-केतु की शांति के लिए रुद्राभिषेक, दुर्गा सप्तशती पाठ और काली साधना कर सकते हैं.
जीवन की परेशानियों को दूर करने के उपाय
तरक्की और व्यापारिक सफलता का उपाय
ऐसी मान्यता है कि यदि आप अपने करियर में लाभ पाना चाहते हैं, तो माघ गुप्त नवरात्रि की रात को देवी दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और फिर नौ मिठाइयाँ लें. प्रत्येक मिठाई पर दो लौंग रखकर देवी दुर्गा को अर्पित करें. यह उपाय आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की दिलाने में मदद करेगा. आप यह उपाय 19 से 27 जनवरी के बीच कभी भी कर सकते हैं.
स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों का उपचार
यदि आपके घर में कोई गंभीर रूप से बीमार है, या आप स्वयं किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें. यह उपाय आपकी बीमारी को ठीक करने में सहायक होगा. बीमार व्यक्ति को ठीक करने का अचूक उपाय बताया गया है.
वैवाहिक समस्याओं का समाधान
यदि आप वैवाहिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम देवी दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और हर रात उन्हें लाल फूलों की माला अर्पित करें. साथ ही, उनके भजन गाएं, ऐसा करने से आपकी सभी वैवाहिक समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपका विवाह होना सुनिश्चित हो जाएगा.
पारिवारिक कलह और नकारात्मकता का उपाय
यदि आपके परिवार में लगातार कलह बनी रहती है, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी माँ के मंदिर में जाकर उन्हें लाल ध्वज अर्पित करें. इस उपाय को अपनाने से आप देखेंगे कि पारिवारिक वातावरण धीरे-धीरे सुधरने लगेगा.
समग्र सुरक्षा और शांति का उपाय
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. यदि समय की कमी के कारण यह संभव न हो, तो कम से कम दुर्गा चालीसा का पाठ करें. साथ ही, प्रतिदिन सुबह और शाम सच्चे मन से देवी दुर्गा की आरती करें. यह सरल उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर देगा.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

