By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका
BusinessMadhya PradeshNational

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

DB News
Last updated: 07/03/2026 12:06 PM
DB News
Share
6 Min Read
रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़े
SHARE

भारत सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के आदेश दिए हैं.मध्य प्रदेश के जबलपुर में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 919.50 रुपए में मिलेगी. पहले एक रसोई गैस सिलेण्डर की रिफिलिंग 859.50 रुपए की थी.

Source : DB News Update  

Contents
भारत सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के आदेश दिए हैं.मध्य प्रदेश के जबलपुर में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 919.50 रुपए में मिलेगी. पहले एक रसोई गैस सिलेण्डर की रिफिलिंग 859.50 रुपए की थी.अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लतसरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते दिए आदेशकंज्यूमर्स को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाईसप्लाई संकट की 2 वजह‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होनाप्लांट पर ड्रोन हमले से LNG का प्रोडक्शन रुकासरकार को NG कंपनियों ने लिखी चिट्ठीकीमतों में अंतरEV में शिफ्ट होंगे लोग

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

lpg cylinder price increased: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं और 60 रुपए महंगा कर दिया है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में 859.50 पैसे मे रिफिलिंग सिलेण्डर मिलता था. वह 60 रुपये बढ़कर अब 919.50 पैसे में मिलेगा. वहीं दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए में मिलेगी. पहले एक रसोई गैस सिलेण्डर की रिफिलिंग 853 रुपए में होती थी. वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है. यह सिलेण्डर अब 1883 रुपए का मिलेगा. बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है.

इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था. यानी ये बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई है. वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे.

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत

सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग चल रही है और देश में गैस किल्लत की आशंका जताई जा रही है. यदि हालात काबू नहीं हुए तो रसोई गैस सिलेण्डर के दाम और भी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. हलांकि सिलेंडर की किल्लत रोकने के लिए LPG उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.

सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते दिए आदेश

मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी.

कंज्यूमर्स को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाई

बताया जा रहा है कि सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करनी होगी. सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) शामिल है. इसका मकसद कंज्यूमर्स को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाई है.

सप्लाई संकट की 2 वजह

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होना

मीडिया में चल रहीं खबरों से पता चला है कि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का बंद होना है. ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है. ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है. खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा है.

दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20 प्रतिशत हिस्सा यहीं से गुजरता है. सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं. भारत अपनी जरूरत का 50 प्रतिशत कच्चा तेल और 54 प्रतिशत एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है. ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है.

प्लांट पर ड्रोन हमले से LNG का प्रोडक्शन रुका

पिछले हफ्ते अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर स्ट्राइक की थी. इसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और पोर्ट्स को निशाना बनाया है.

ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है. इससे भारत में गैस की सप्लाई घट गई है. भारत अपनी जरूरत की 40 प्रतिशत LNG (करीब 2.7 करोड़ टन सालाना) कतर से ही आयात करता है.

सरकार को NG कंपनियों ने लिखी चिट्ठी

गैस की किल्लत को देखते हुए ‘एसोसिएशन ऑफ सीजीडी एंटिटीज’ (ACE) ने सरकारी कंपनी गेल (GAIL) को पत्र लिखकर स्पष्टता मांगी है. कंपनियों का कहना है कि अगर कतर से आने वाली सस्ती गैस नहीं मिली, तो उन्हें ‘स्पॉट मार्केट’ से महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी.

कीमतों में अंतर

स्पॉट मार्केट में गैस की कीमत फिलहाल 25 डॉलर प्रति यूनिट पहुंच गई है, जो कॉन्ट्रैक्ट वाली गैस से दोगुनी से भी ज्यादा है.

EV में शिफ्ट होंगे लोग

कंपनियों को डर है कि अगर CNG के दाम बढ़े, तो लोग परमानेंटली EV की ओर शिफ्ट हो जाएंगे, जिससे गैस सेक्टर को नुकसान होगा.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp Newslpg cylinder price increasedMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड से बदला ले सकता है भारत!
Next Article ईरान का अमेरिका के बेस पर सुसाइड ड्रोन से अटैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक
National 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?