By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद

DB News
Last updated: 21/10/2026 11:54 AM
DB News
Share
8 Min Read
मस्क की कार ने दुनिया भर में मचाया हड़कंप
SHARE

Roadster हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई, 1 सेकेंड से भी कम में 97km प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा

Source : MEDIA

Contents
Roadster हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई, 1 सेकेंड से भी कम में 97km प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावाकैसा था कार लैंडिंग का नजारास्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल- मस्क‘सड़क पर डिपेंट करेगी कार की निर्भरता’2028 से प्रोडक्शन शुरू करने का दावारफ्तार पकड़ने में दुनिया में सबसे आगे रहेगी रोडस्टरप्रोटोटाइप मॉडल से कहीं ज्यादा तेज होगी कार-मस्कक्या होती है कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी2017 से टल रही थी टेस्ला रोडस्टर की लॉन्चिंगसैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकीरोडस्टर टेस्ला की पहली कार

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Tesla Roadster Launch: इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आटो मोबाइल सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने हवा में उड़ने वाली कार दिखाकर आटो कंपनियों की नींद उड़ा दी है. कार का डेमो देखकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं. क्योंकि उनकी रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ती है और उल्टी हो जाती है. इसके बाद रैंप से हवा में उड़ती है, हवा में ही पलटती है और जमीन पर सुरक्षित लैंड भी हो जाती है. यह कारनामा टेक्सास में दिखाया गया. इस कार का वीडिया देखने के बाद दुनियाभर की नजरें इसी कार पर टिक गईं.

कैसा था कार लैंडिंग का नजारा

टेक्सास में दिखाए के वीडियों में साफ देखा जा रहा है कि एक कार पहले हवा में छलांग लगाई, फिर आसमान में गुलाटी मारी और आखिर में चारों पहियों पर वापस जमीन पर ऐसे उतरी जैसे किसी रॉकेट की लैंडिंग हो रही हो. इतना ही नहीं एक सेमी-ट्रक के ऊपर से छलांग लगाने का नजारा भी दिखाया गया.

बताया जा रहा है कि इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं. इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है. ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है. कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होने का दावा किया जा रहा है.

स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल- मस्क

कार की सफल लैंडिंग के बाद एलन मस्क ने कहा कि, चलिए, यह काम कर गया. मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया. मस्क ने सबको बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है. कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं. यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है.

‘सड़क पर डिपेंट करेगी कार की निर्भरता’

इवेंट के दौरान एक दर्शक ने कार की खासियत के बारे में जानने का प्रयास किया और उनसे पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है.” हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी.

मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा. इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है.

2028 से प्रोडक्शन शुरू करने का दावा

इवेंट के दौरान मस्क ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू हो सकता है. कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देने होंगे. वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100 प्रतिशत रिफंडेबल रहेगा.

रफ्तार पकड़ने में दुनिया में सबसे आगे रहेगी रोडस्टर

टेस्ला की नई ‘रोडस्टर’ फिलहाल एक डेमो-प्रोटोटाइप कार है और इसका उत्पादन 2028 से शुरू होगा. अगर इसके दावों की बात करें तो रफ्तार के दो अलग-अलग पैमाने तय किए गए हैं-

  • पहला पिकअप- 0 से 60 मील यानी, 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने के मामले में इस कार ने डेमो के दौरान महज 0.81 सेकंड का समय दर्ज किया है. अगर 2028 में यह कार इसी क्षमता के साथ बाजार में उतरती है, तो यह दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी. फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रोएशियाई इलेक्ट्रिक हाइपरकार रिमैक नेवेरा आर के नाम है. इसने 1.66 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटा का आंकड़ा दर्ज किया है.
  • दूसरा टॉप स्पीड- इस मामले में फिलहाल यह दुनिया की सबसे तेज कार नहीं है. टेस्ला का दावा 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार का है. जबकि यांगवांग U9 एक्सट्रीम 308 मील प्रति घंटे यानी करीब 496 किमी प्रति घंटे जैसी गाड़ियां इससे कहीं आगे हैं.

प्रोटोटाइप मॉडल से कहीं ज्यादा तेज होगी कार-मस्क

हालांकि मस्क का कहना है कि वे इस पर लगातार काम कर रहे हैं और फाइनल प्रोडक्शन कार में मैक 0.5 यानी लगभग 617 किमी प्रति घंटा का लक्ष्य हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे. ये अभी के शुरुआती टेस्ट प्रति प्रोटोटाइप मॉडल से कहीं ज्यादा तेज होगी.

क्या होती है कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी

यह वही टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए किया जाता है. कंप्रेस्ड एयर-गैस को हाई प्रेशर के साथ बाहर निकालकर गाड़ी को अतिरिक्त धक्का या लिफ्ट दिया जाता है.

2017 से टल रही थी टेस्ला रोडस्टर की लॉन्चिंग

टेस्ला ने अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था. हालांकि, इसके बाद इसकी लॉन्चिंग और प्रोडक्शन की तारीख कई बार टलती रही. शुरुआत में उम्मीद थी कि यह कार 2020 तक सड़कों पर आ जाएगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की चुनौतियों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है.

सैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकी

कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के CEO सैम आल्टमैन के बीच बहस भी हुई थी. आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है. इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है.

रोडस्टर टेस्ला की पहली कार

टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ओरिजिनल रोडस्टर’ साल 2008 में कैलिफोर्निया में लॉन्च की थी. यह कार ब्रिटेन की स्पोर्ट्स कार कंपनी ‘लोटस एलीस’ के चेसिस पर बनी थी, लेकिन मस्क ने इसमें पेट्रोल इंजन की जगह ऑल-इलेक्ट्रिक इंजन लगाया था.

इसके बाद नवंबर 2017 में मस्क ने अपने ‘सेमी ट्रक’ इवेंट में रोडस्टर सेकेंड जेनरेशन की घोषणा की. नवंबर 2017 में 50,000 डॉलर का डिपॉजिट लेकर ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू हुई थी. उस समय भी मस्क ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले स्पेसएक्स पैकेज की बात कही थी.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRoadsterTesla Roadster at the launch event in TexasTesla Roadster Launch
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो-वेबसाइट और गीत जारी
Uttarakhand 13/10/2026
INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!
National 13/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?