By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”
Entertainment

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

DB News
Last updated: 04/04/2026 11:57 PM
DB News
Share
7 Min Read
रामायण फिल्म की चर्चा अभी से शुरू हो गई है
SHARE

सिनेमा जगत में धार्मिक फिल्म का जल्द होगा आगाज… दिल में उतर सकते हैं रणबीर के राम. इस फिल्म के निर्माण में करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च किए जा रहे हैं. जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं.

Source : DB News Update  

Contents
सिनेमा जगत में धार्मिक फिल्म का जल्द होगा आगाज… दिल में उतर सकते हैं रणबीर के राम. इस फिल्म के निर्माण में करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च किए जा रहे हैं. जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं.डबल रोल में दिखेंगे रणबीर‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एकराम और परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतारफैंस का सस्पेंस खत्म, रणबीर ने किया कन्फर्ममैंने रामायण की तैयारी में एक साल बितायारामायणम् के बारे में रामायण4000 करोड़ रुपये खर्च करने पर तैयार हो रही फिल्मएक सीन की हो रही चर्चा, जिसमें भगवान परशुराम के दिख रहे शस्त्र

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramayana Teaser: रामायण और ‘धुरंधर 2’ की चर्चा इस समय हर जगह हो रही है. क्योंकि ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रखा हुआ है. रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार दो हफ्ते गुजारने के बाद अब अपने तीसरे वीकेंड में पहुंच गई है. लेकिन इस फिल्म की रफ्तार जरा भी कम होती नहीं दिख रही है. लेकिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया अध्याय फिर जुड़ने जा रहा है. क्योंकि रणबीर कपूर भक्ति, भाव से ओतप्रोत फिल्म ‘रामायण’ जल्द लांच होने जा रही है. अभी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. जिसे देखकर हर किसी के जेहन में यह फिल्म चर्चा होने लगी है. ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर रणबीर कपूर की रामायण भारी पड़ सकती है.

डबल रोल में दिखेंगे रणबीर

मीडिया से चर्चा करते हुए रणबीर कपूर ने बताया है कि वे मच अवेटेड ‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस साल के अंत में यानी अक्तूबर के महीने में रिलीज होगी. लेकिन हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ है. इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बन रही है. रणबीर कपूर ने भी लॉस एंजेल्स में हुए फिल्म के टीजर रिलीज के मौके पर फिल्म और अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उसे ‘रामायण’ में बहुत दिलचस्पी है. वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.

‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी में रणबीर कपूर में लीड रोल में नजर आ रहे हैं.  इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने बताया कि रामायण फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है. फिल्म में वह न सिर्फ भगवान श्रीराम के लीड रोल में नजर आएंगे, बल्कि भगवान परशुराम का दमदार रोल निभाते दिखेंगे. रणबीर कपूर ने खुद यह बात कन्फर्म की है.

राम और परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार

लॉस एंजिल्स रामायण फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि राम और परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन दोनों का स्वभाव और मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा, ‘एक तरफ राम की सौम्यता है और दूसरी तरफ परशुराम का तेज. इन दोनों किरदारों को निभाने के लिए मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर काफी अलग तरीके से काम किया है.’

फैंस का सस्पेंस खत्म, रणबीर ने किया कन्फर्म

फिल्म के टीजर में डबल रोल की एक झलक दिखी थी, लेकिन फैंस अब तक सस्पेंस में थे. अब रणवीर के इस बयान ने साफ कर दिया है कि दर्शकों को पर्दे पर एक साथ दो अवतारों का संगम देखने को मिलेगा. रणबीर कपूर ने इस अनुभव को अद्भुत बताते हुए कहा, ‘मेरे लिए यह एक शानदार मौका था कि मुझे भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार निभाने का भी अवसर मिला. एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि सिर्फ बॉडी लैंग्वेज ही काफी नहीं है, बल्कि आपको किरदार की रूह, उसकी आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझना पड़ता है.’

मैंने रामायण की तैयारी में एक साल बिताया

रणबीर कपूर ने कहा, ” भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार हैं. भगवान राम एक अवतार था और श्रीराम से पहले भगवान परशुराम एक अवतार था. दोनों किरदार निभाना एक अच्छा मौका था. मैंने रामायण की तैयारी में एक साल बिताया, ताकि मैं यह समझ सकूं कि ये कैरेक्टर कौन हैं, उनकी मान्यताएं क्या हैं और उनके उद्देश्य क्या हैं.”

रामायणम् के बारे में रामायण

रणबीर कपूर की रामायणम् के टीजर में राम और परशुराम के बीच हुई मुलाकात की झलक देखने को मिली है, जो महाकाव्य की कहानी का एक हिस्सा है. दरअसल, माता सीता से विवाह करने के बाद अयोध्या लौटते समय राम की मुलाकात परशुराम से होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन जब उन्हें यह एहसास होता है कि राम भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं, तो वे रुक जाते हैं. वहीं टीजर में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं.

4000 करोड़ रुपये खर्च करने पर तैयार हो रही फिल्म

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माण में करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च किए जा रहे हैं. जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं. वहीं उन्होंने हाल ही में इस फिल्म में अपने दूसरे रोल को लेकर भी बातें कीं.

एक सीन की हो रही चर्चा, जिसमें भगवान परशुराम के दिख रहे शस्त्र

ऑनलाइन जिन झलकियों को लेकर चर्चा रही उनमें से एक सीन वो भी रहा जिसमें राम, भगवान परशुराम से आमने-सामने होते हैं. हालांकि वीडियो में परशुराम नजर नहीं आते हैं, लेकिन भगवान राम को एक विशाल अस्त्र-शस्त्र पकड़े दिखाया गया है, जिसे तस्वीरों में लोगों ने अब तक परशुराम भगवान के हाथों में देखा था और माना जाता है कि ये उनका हथियार है.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

Govinda सिरदर्द के बाद हुए बेहोश, हॉस्पिटल में भर्ती

TAGGED:BOX OFFICE COLLECTIONDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDhurandharDhurandhar 2 The Revengedivya bhumi updateEntertainment NewsMP NEWSRamayana Stories
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वैशाख माह आज 3 अप्रैल से प्रारंभ, जानें साल का सबसे पुण्यदायी माह क्यों है?
Next Article त्रिकूट पर्वत की नैसर्गिक सुन्दरता और आध्यात्मिक महत्व को बरकरार रखते हुए मां शारदा लोक का होगा निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?