बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से हुए डिस्चार्ज. अब एक्टर का घर पर ही इलाज होगा. परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Dharmendra Health News Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर चल रही अफवाह पर विराम लग गया है. ब्रीच कैंडी अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके हेल्थ को लेकर पत्नी हेमा मालिनी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि “यह मेरे लिए आसान वक्त नहीं रहा है, धर्मजी की हेल्थ हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है. उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है. मैं बहुत सारी रिस्पॉन्सिबिलिटीज के साथ कमज़ोर नहीं पड़ सकती. लेकिन हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं. हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं, उन्हें अपनों के बीच रहने की ज़रूरत है. बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है. प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें.”
10 नवंबर को तबीयत बिगड़ी थी
यहां हम बता दें कि एक्टर धर्मेन्द्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में 10 नवंबर को एडमिट कराया गया था. वो आईसीयू में थे. धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनके निधन की अफवाह फैल गई थी. इस अफवाह पर उनकी वाइफ हेमा मालिनी के द्वारा झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़क गईं थीं. वहीं उनकी बेटी ईशा देओल ने भी कड़ी आपत्ती दर्ज कराई थी और कहा था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं.
प्रेम चौपड़ा भी अस्पताल में धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर चिंता जताई
बॉलीवुड में अपनी आइकॉनिक विलेन की भूमिका निभाने वाले मशहूर 90 साल के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. उनके दामाद के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है. हालाँकि, अपनी चिंता करने के बजाय, प्रेम चोपड़ा धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर काफी परेशान बताए जा रहे हैं. प्रेम के दामाद विकास भल्ला ने एक बयान जारी कर कहा, “ये सब बेवजह की अटकलें हैं. वह बिल्कुल ठीक हैं और कुछ रेग्यूलर टेस्ट करवा रहे हैं. कल तक उन्हें घर वापस आ जाना चाहिए. वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें केवल उम्र से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम और एक मामूली इंफेक्शन के कारण रेग्यूलर चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था. सभी टेस्ट पूरे हो चुके हैं, और सब कुछ नॉर्मल निकला. आज सुबह जब मैं उनसे मिलने गया, तो वह बिल्कुल ठीक थे, लेकिन वह धर्मेंद्र जी की हेल्थ को लेकर परेशान थे.”
गोविंदा ने जल्दी ठीक होने की कामना की
एक्टर गोविंदा भी कल रात बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालांकि वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने पैपराजी से बात की और अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया. इस दौरान गोविंदा ने धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की भी कामना की. उन्होंने कहा- ‘मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करता हूं. ईश्वर ने हमें और पूरे देश को ऐसे व्यक्तित्व और चरित्र से नवाजा है. हम सभी पंजाबी हैं और दुनिया में कहीं भी हों, हमें उन पर गर्व है. वो बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत ही अद्भुत इंसान हैं.’

