By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > ‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा
Entertainment

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

DB News
Last updated: 19/07/2026 12:37 PM
DB News
Share
6 Min Read
रामायण फिल्म का ट्रेलर लांच
SHARE

‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. शनिवार को ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर दिखाया गया. इस इवेंट में रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी तक नजर आए.

Source : MEDIA

Contents
‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. शनिवार को ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर दिखाया गया. इस इवेंट में रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी तक नजर आए.रामायण का चार मिनट के ट्रेलर में भव्य विजुअल्सदीपावली में रिलीज होगी फिल्म रामायणहनुमानजी के रोल में  नजर आएंगे सनी देओल‘रामायण’ फिल्म में की प्रमुख झलकियां-‘रामायण’ को हर वर्ग के लोग देख सकेंगे‘रामायण’ ट्रेलर का रनटाइम हुआ रिवील‘रामायण’ से धर्म-मर्यादा में रहने की मिलेगी सीख

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramayana Trailer Launch: ‘रामायण: पार्ट 1’ का शनिवार 18 जुलाई को ग्रैंड ट्रेलर इवेंट दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च हुआ. इस इवेंट का नाम ‘प्रथम संकल्प’ था, इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची. इस मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही. मेकर्स ने घोषणा की कि ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा. यहां बतादें कि नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इवेंट में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेराय सहित अन्य कलाकार शामिल हुए. इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. मंच पर यश ने हिंदी में बात करने की कोशिश की. इस दौरान जुबान फिसलने की वजह से उन्होंने गलती से ‘अवसर’ (मौका) की जगह ‘अवकाश’ (छुट्टी) शब्द बोल दिया.

रामायण का चार मिनट के ट्रेलर में भव्य विजुअल्स

रामायण फिल्म के करीब चार मिनट का ट्रेलर तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म के भव्य विजुअल्स हैं, इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयार की गई है. फिल्म में प्रमुख किरदारों की पहली विस्तृत झलक दिखाई गई है.

दीपावली में रिलीज होगी फिल्म रामायण

यहां बताना जरूरी है कि रामायण: पार्ट-1 दीपावली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि रामायण: पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज की जाएगी.

हनुमानजी के रोल में  नजर आएंगे सनी देओल

इवेंट के मौके पर पहुंचे सनी देओल ने कहा कि, ‘मैं वाहेगुरु जी का शुक्रिया करता हूं कि मुझे हनुमान जी के किरदार को निभाने का मौका मिला. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं सही तरह से इसे निभा सकूं, क्योंकि हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन मजा बहुत आएगा, क्योंकि वो नटखट, मासूम, ताकतवर हैं, आप सबके प्यारे हैं और राम जी के भक्त हैं.

‘रामायण’ फिल्म में की प्रमुख झलकियां-

  • रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.
  • टीवी शो ‘रामायण’ जो 1987 में चला था और राम का किरदार अरुण गोविल निभा रहे थे, वे इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे.
  • रामायण फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है.
  • भारतीय फिल्म दंगल की सफलता के बाद रामायण फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने दंगल को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाई थी.
  • रामायण फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं.
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं. फिल्म IMAX पर रिलीज होगी.
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो डीएनईजी और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं.
  • यह फिल्म को दो भाग में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

‘रामायण’ को हर वर्ग के लोग देख सकेंगे

सीबीएफसी से मिले सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर को 15 जुलाई को ‘यू’ (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट मिला था, जिसका मतलब है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी उम्र के दर्शक देख सकते है. दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेलर ज्यादातर दूसरे थिएट्रिकल प्रीव्यू की तुलना में काफी लंबा है.

‘रामायण’ ट्रेलर का रनटाइम हुआ रिवील

सीबीएफसी की वेबसाइट पर अभी ट्रेलर के दो वर्जनन लिस्टेड हैं. जहां एक ट्रेलर का टाइटल ‘ट्रेलर – रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट 15 सेकंड है. वहीं दूसरे का टाइटल ‘ थिएट्रिकल ट्रेलर रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट का है. अब यह देखना बाकी है कि जो ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होगा, उसमें फैंस को 15 सेकंड का ज्यादा फुटेज मिलेगा या वह हिस्सा सिर्फ बड़े पर्दे पर देखने वालों के लिए रखा जाएगा.

‘रामायण’ से धर्म-मर्यादा में रहने की मिलेगी सीख

टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, “हजारों सालों से, ‘रामायण’ ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने सदाबहार आदर्शों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है. अब, यह फिल्म एक नई यात्रा शुरू कर रही है. भारत की सबसे महान सांस्कृतिक महागाथाओं में से एक, जिसे दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश किया जा रहा है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया.”

You Might Also Like

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

Govinda सिरदर्द के बाद हुए बेहोश, हॉस्पिटल में भर्ती

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHanumanramayanaRamayana TrailerRamayana Trailer Launch Eventsunnydeoltrailerlaunch
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!
Next Article चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?