Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह, उमंद और आनंद का पर्व है. इस दिन व्रत कर कुछ खास रंगों के वस्त्र पहनने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.
By : DB News Update | Edited By- Supriya
Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण की सुंदरता का जिस प्रकार से आप आभास करते हैं. उसमें कहीं न कहीं भक्त का भाव छिपा होता है. उसी भाव के अनुरूप भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का वर्णन होता है. भगवान कृष्ण का मनमोहक शरीर और उनका पहनावा हम सबको ये संदेश देता है कि हम खुद को उनकी ईच्छा के अनुरूप ढाल लें. तभी तो श्रीकृष्ण लीला में अपने संगी-साथियों के साथ परिस्थितिजन्य परिवर्तन करते देखे जाते हैं. आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय वस्त्र और उनके रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान को बहुत प्रिय थे. आप भी उन्हीं के रंग में रंगे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहें…
जानें कृष्ण के प्रिय रंगों के बरे में…
- श्रीकृष्ण का रंग, रूप बेहद ही मनमोहक था, श्यामवर्ण वाले कान्हा की एक झलक पाने के लिए गोपियां कई तरह के जतन करती थी. श्रीकृष्ण को कुछ खास रंग बेहद प्रिय थे, कहते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर उन रंग के कपड़े पहनने से बाल गोपल की कृपा बरसती है.
- श्रीकृष्ण को गुलाबी, लाल, पीला, मोरपंखी रंग बेहद प्रिय है. 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर इस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है. मान्यता है कि मां यशोदा भी कान्हा को ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनाती थीं.
- बाल गोपाल को गोपी चंदन बेहद प्रिय है, जन्माष्टमी पर पूजा में तो इसका इस्तेमाल करें साथ ही स्वंय भी गोपिका चंदन से तिलक करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है.
- जन्माष्टमी के दिन रातरानी के फूलों का इत्र लगाना अच्छा माना जाता है. कहते हैं श्रीकृष्ण के शरीर से भी मादक गंध आती थी. ग्रंथों के अनुसार कान्हा के शरीर से अष्टगंध की सुगंध आती थी. इस खुशबू से वह जल्द प्रसन्न होते हैं.
- जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा जी को बांसुरी प्रिय है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है.
- कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन कान्हा को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करने से व्यक्ति की समस्याओं का अंत होता है.
भगवान कृष्ण के प्रिय और शुभ रंग
पीला रंग (पीतांबर): यह भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय रंग है. उन्हें ‘पीतांबरधारी’ भी कहा जाता है. पीला रंग उनके स्वरूप को दर्शाता है और इसे पहनने से भगवान अति प्रसन्न होते हैं.
नीला और मोरपंखी रंग: भगवान कृष्ण का शाश्वत संबंध नीले रंग और मोरपंखी छटा से है. यह रंग मानसिक शांति, संतुलन और उनकी दिव्य शोभा का प्रतीक है.
गुलाबी और लाल रंग: गुलाबी रंग प्रेम व आनंद का तथा लाल रंग उत्साह व ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि मैया यशोदा कान्हा को ऐसे जीवंत रंगों के वस्त्र पहनाती थीं.
सफेद रंग: इसे पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में साफ-सुथरे सफेद वस्त्र पहनना अत्यंत पवित्र माना गया है.
भगवान कृष्ण को राशि के अनुसार पहनाएं वस्त्र
मेष राशि- जन्माष्टमी के खास मौके पर भगवाग कृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहना सकते हैं। इस रंग के वस्त्र पहनाने से वह जल्द प्रसन्न होंगे।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान को स्नान आदि कराने के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र पहना सकते हैं।
मिथुन राशि- कान्हा जी को अगर इस दिन लहरिया वस्त्र पहनाए जाएंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
कर्क राशि- कर्क राशि वाले इस दिन देवकीनंदन का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें. इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ साबित होगा.
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातक बाल-गोपाल को इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनाएं। ऐसा करने से आपके घर सुख समृद्धि आएगी.
कन्या राशि- जन्माष्टमी के दिन कन्या राशि वाले लोग भगवान लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं.
तुला राशि- जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं.
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोग अगर इस जन्माष्टमी कान्हा जी को लाल वस्त्र पहनाएंगे, तो उन्हें परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.
धनु राशि-धनु राशि वाले लोग इस दिन भगवान को पीले वस्त्र पहनाएं.
मकर राशि- इस राशि वाले जातक बाल गोपाल का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्र से करें। इसके
कुंभ राशि- इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान को नीले रंग वाले वस्त्र पहनाएं। इसके
मीन राशि- इस दिन अगर इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को पीताम्बरी वस्त्र पहने तो काफी लाभदायक होगा।
