By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च का ब्योरा सामने आया, जानें कहां कितना हुआ खर्च?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च का ब्योरा सामने आया, जानें कहां कितना हुआ खर्च?
NationalReligion

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च का ब्योरा सामने आया, जानें कहां कितना हुआ खर्च?

DB News
Last updated: 11/10/2025 11:14 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या में इस वर्ष 22 जनवरी को प्रभु रामलला का नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी

By : DB News Update| Edited By: Supriya

Contents
अयोध्या में इस वर्ष 22 जनवरी को प्रभु रामलला का नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थीनिर्माण पर अतिरिक्त 670 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीदएक साल में 670 करोड़ होंगे खर्च363 करोड़ रुपए दान में मिलेतीनों मूर्तिकारों को 75-75 लाख दिए गए2100 करोड़ का चेक राम मंदिर को मिला

अयोध्या.
Ayodhya Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के खर्च का ब्योरा सामने आ गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, समारोह की व्यवस्था पर 113 करोड़ रुपये खर्च हुए। 22 जनवरी को हुए कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान की भूमिका निभाई थी। इस कार्यक्रम में बिजनेस से लेकर मनोरंजन जगत के विशिष्ट लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे थे।

निर्माण पर अतिरिक्त 670 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद

राम मंदिर ट्रस्ट की हालिया बैठक के दौरान खुलासा किया गया कि मंदिर के निर्माण पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस साल के अंत तक अगले दो चरणों के निर्माण पर अतिरिक्त 670 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2023-24 के वार्षिक खाते भी न्यासी मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए गए। ट्रस्ट सितंबर में आयकर रिटर्न दाखिल करेगा। ट्रस्ट ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भक्तों ने मंदिर को लगभग 20 किलोग्राम सोना और 13 क्विंटल चांदी दान की है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल अनुमानित व्यय 850 करोड़ रुपये होगा। ट्रस्ट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल व्यय 676 करोड़ रुपये बताया, जबकि कुल आय 363.34 करोड़ रुपये रही। मंदिर को होने वाली आय में से 204 करोड़ रुपये बैंक ब्याज और 58 करोड़ रुपये अंशदान के माध्यम से आए।

एक साल में 670 करोड़ होंगे खर्च

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में संभावना व्यक्त की गई कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक राममंदिर के निर्माण में 670 करोड़ रुपए और खर्च होंगे। रामजन्मभूमि परिसर के विकास में 180 करोड़ रुपए और खर्च होने का अनुमान है। बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि, महासचिव चंपतराय सहित सदस्य नृपेंद्र मिश्र सहित आदि रहे।

363 करोड़ रुपए दान में मिले

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के आय-व्यय का लेखा-जोखा 22 अगस्त को सार्वजनिक किया। इसमें साफ हुआ है कि राममंदिर को एक साल में 363 करोड़ रुपए दान में मिले हैं।
विदेश में रहने वाले रामभक्तों ने 10.43 करोड़ रामलला को समर्पित किए हैं। चेक और नगद के रूप में रामलला को 53 करोड़ मिले हैं। रामलला के सामने रखे दानपात्रों से 24.50 करोड़ और तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के विभिन्न खातों में ऑनलाइन 71 करोड़ रुपये मिले हैं। इतना ही नहीं बैंक में जमा 2600 करोड़ रुपये के ब्याज के रूप में 204 करोड़ रुपये भगवान को अर्पित किए गए हैं।

तीनों मूर्तिकारों को 75-75 लाख दिए गए

बैठक के दौरान बताया गया कि वर्ष 2023-24 में रामलला को 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना दान में मिला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की मूर्ति बनाने वाले तीनों मूर्तिकारों को 75-75 लाख रुपए 18 फीसदी जीएसटी के साथ दिया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 37 साल के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति स्थापित की गई है। दूसरे मूर्तिकार गणेश भट्ट को कर्नाटक में कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। तीसरे मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार रामेश्वर लाल पांडेय के बेटे हैं।

2100 करोड़ का चेक राम मंदिर को मिला

राम मंदिर ट्रस्ट को डाक से 2100 करोड़ का एक चेक मिला है। यह चेक प्रधानमंत्री आपदा कोष के लिए था। इसलिए, उसको प्रधानमंत्री आपदा कोष में जमा करने के लिए भेज दिया है। रामलला के दर्शन मार्ग पर प्रवेश से लेकर निकास द्वार के डेढ़ किलोमीटर लंबे दर्शन मार्ग पर जर्मन हैंगर लगाया जाएगा।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:Ayodhya Ramlala Pran PratishthaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatePMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article पाकिस्तान से 8 साल बाद पीएम मोदी को बुलावा आया, जाने वजह…
Next Article जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP ने 44 उम्मीदवार उतारे… जानें उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?