By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तुला वालों को कुछ समस्या, मेष राशि वालों में रहेगा लोक लज्जा का भय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > तुला वालों को कुछ समस्या, मेष राशि वालों में रहेगा लोक लज्जा का भय
Religion

तुला वालों को कुछ समस्या, मेष राशि वालों में रहेगा लोक लज्जा का भय

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:59 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 30 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज शुक्रवार 30 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today 30 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपद माह (Bhado 2024) द्वादशी तिथि रहेगी. आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) रहेगा. साथ ही व्यातीपात और वरीयान योग भी रहेगा.

Contents
Horoscope Today 30 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज शुक्रवार 30 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 10 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. तुला वालों को कुछ समस्या हो सकती है. वहीं धनु के लिए दिन सामान्य रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि में दिखावे की भावना अधिक रहेगी. जितना करेंगे नहीं उससे ज्यादा जताने की कोशिश करेंगे. कई काम आप न चाहते हुए भी लोक लज्जा के कारण अनिच्छा से करने को मजबूर होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि होगी और धर्म अध्यात्म के काम में आप शामिल भी हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण लाभ का अवसर आज गवां सकते हैं इसलिए आज आलस को हावी न होने दें और निर्णय सावधानी से लें. परिवार की महिलाओं से मदद मिलेगी, साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन सलाह है कि जो भी काम करें उसमें सावधानी और सतर्कता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. उनके काम में सहयोग के लिए आगे आना होगा. काम के साथ-साथ आज मनोरंजन भी करना आपके साथ-साथ आपके सहकर्मियों को भी खुश रखेगा. इसकी वजह से मन परेशान रहेगा. धन लाभ के लिए मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता पाने से मन आनंदित होगा. बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद पाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र में मिथुन राशि वालों की छवि अमीरों जैसी बनेगी, भले ही अंदर कुछ और ही रहे. उच्च अधिकारियों या उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे, उनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको प्राप्त होगा. दोपहर के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें थोड़ी देरी से ही सही, सफलता जरूर मिलेगी. परिवार की महिलाएं भी आज कामकाज के मामले में सहयोग करेंगी. स्त्री पक्ष से भी आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. आज खर्च बढ सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वाले अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर धन अर्जित करेंगे. पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आधा काम आसान कर देगी. व्यापारी वर्ग निवेश का जोखिम बेझिझक उठा सकते हैं, लाभ होगा. परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे और उनकी सफलता से आपको खुशी मिलेगी. परिवार के बड़े बुजुर्ग किसी बात को लेकर नाराज होंगे. महिलाएं वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए परिवार पूरा फोकस करेंगी.

सिंह राशि (Leo)
दिन का पहला भाग आज सिंह राशि वालों की उम्मीदों के मुताबिक रहेगा. रुपये पैसों को लेकर काफी गंभीर स्थिति रहेगी. कार्यक्षेत्र में पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा. कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है, लेकिन इसमें रुकावटें भी आएंगी. दोपहर बाद हर काम में उलझने से काम प्रभावित होगा. प्रलोभनों से बचें, बिजनस या अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है. घरेलू माहौल सामान्य रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सलाह कारगर रहेगी.

कन्या राशि (Virgo)
दिन के पहले भाग में कन्या राशि के जातकों में उदासीनता का भाव रहेगा. किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा, परिवार के सदस्य भी दैनिक कार्यों के लिए एक-दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे. घर और कार्य क्षेत्र में अशांति रहेगी. आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, इससे निकट भविष्य में लाभ मिलेगा. जोखिम भरे कार्यों में भी शीघ्र लाभ होगा. मनोकामनाएं पूरी होने से परिवार का माहौल भी खुशनुमा हो जाएगा.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी हो सकता है. दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे. व्यावसायिक या पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले आज किसी की सलाह से लें, स्वयं के लिए गलत निर्णय लेने की प्रबल संभावना है. आज आप अपने आसपास के लोगों को हल्के में लेंगे जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. शाम के आसपास अचानक धन लाभ होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन वृश्चिक राशि वाले जो भी काम करेंगे उनमें सफलता मिलेगी. व्यवहारिकता के बल पर आप अपना काम निकाल लेंगे. स्वभाव में कुछ कठोरता अवश्य रहेगी जिससे आसपास के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. किसी का रुखा व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है. घर की महिलाएं आर्थिक मदद करेंगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आज हो सकती है, इसलिए सेहत का आज ध्यान रखना होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
दिन की शुरुआत में धनु राशि वाले अपनी व्यवहार कुशलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रयोग से लाभ प्राप्त करेंगे. शुरुआत में कारोबार में सुव्यवस्था रहेगी और लाभ के अवसर मिलेंगे. रुके हुए कार्यों में गति आएगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बिल्कुल उलट जाएगी. जहां लाभ की संभावना थी, वहां हानि भी होगी. किसी कारणवश कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में छोड़ना पड़ सकता है. हाथ में आए अनुबंध रद्द हो सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए दिन उलझन वाला रहेगा. शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मंदी के कारण निराशा होगी. खराब स्वास्थ्य के कारण काम के प्रति उत्साह की कमी रहेगी. घर में बेकार की बातों पर भी बहस हो सकती है. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. विरोध करने वाले लोग सांत्वना दिखाएंगे. बिजनस में मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा. शाम का समय व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद होगा. सलाह है कि आज विवाद वाली स्थिति से आप दूर रहें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज दिन का कुंभ राशि के लिए लाभदायक होगा. व्यापार में कहीं से अचानक धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. परिवार के सदस्य लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे. सबसे जरूरी काम दोपहर से पहले कर लें, उसके बाद स्थिति थोडी़ प्रतिकूल रहेगी. परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं या भाई-बहनों के बीच किसी कारण से कलह होने की संभावना है. सार्वजनिक क्षेत्र में अमर्यादित बयान देने से बचना होगा. मानहानि के प्रसंग बनेंगे.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. दिन के पहले भाग कार्य में मनोनुकूल सफलता मिलने से मन संतुष्ट रहेगा. आज धन प्राप्ति की भी संभावना रहेगी. दूर रह रहे प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में भी सुख-शांति रहेगी. लाभ के स्थान पर अचानक हानि की संभावना रहेगी. बनते कार्यों में विघ्न आने से आप अपने कार्यों में जोखिम लेने से डरेंगे, आय में वृद्धि होगी. यात्रा करते समय और बिजली के उपकरणों से बेहद सावधान रहें. आकस्मिक खर्च बढ़ेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article कमरा बंद करके महिला को जमीन पर पटककर बरसाए डंडे, बर्बरता का वीडियाे वायरल
Next Article MP को केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से मिलेंगे 1150 करोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?