By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वृश्चिक, मीन वालों के लिए सितंबर का पहला दिन किसके लिए रहेगा खास, पढ़ें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वृश्चिक, मीन वालों के लिए सितंबर का पहला दिन किसके लिए रहेगा खास, पढ़ें…
Religion

वृश्चिक, मीन वालों के लिए सितंबर का पहला दिन किसके लिए रहेगा खास, पढ़ें…

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:58 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 1 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज रविवार 1 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today 1 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज रविवार 1 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today 1 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज रविवार, 1 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह (Bhado 2024) चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज आश्लेषा और मघा नक्षत्र (Pushya Nakshatra) रहेगा. साथ ही परिघ और शिव योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) शाम 05 बजकर 07 मिनट से 09 बजकर 48 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत. वृश्चिक के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और मीन वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और साथ ही काम में भी और वृद्धि होगी. नौकरी पेशा वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा. व्यापार में यदि कोई खास डील चल रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी. रिश्तेदारों से अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. परिवार में कोई पार्टी भी मना सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे शामिल होंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी. संतान पक्ष से आज कुछ तनाव हो सकता है. अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलने से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी और भाग्य के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करते नजर आएंगे. व्यापार करने वालों के मन में नई योजनाएं आएंगी और अच्छा मुनाफा होगा. नौकरीपेशा जातकों के ऑफिस में उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर रहेगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले खुलकर अपनी बातों को रख पाएंगे और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा. बिजनस के जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी. आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे. छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे. शाम के समय दोस्तों के साथ खुलकर मौज-मस्ती करेंगे, जिससे तनाव कम होगा और मन से हल्का महसूस करेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी के लिए अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं. धर्म-अध्यात्म से जुड़े मामलों और अध्ययन के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे. आज किसी बात को लेकर परिजनों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा. व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रसन्न भी रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी कार्य माता लक्ष्मी की कृपा से पूरे होंगे. नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति होगी. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा. आप आज आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज माता लक्ष्मी (Lakshmi ji) के आशीर्वाद से पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है. लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका हुआ था तो आज वह पूरा होगा. भाग्य का हर कदम पर सहयोग मिलेगा, जिससे खुशियां और समृद्धि में वृद्धि होगी. संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ आज किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छी सैलरी के साथ नई नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं. अगर आप बिजनस में इनोवेशन ला सकते हैं तो बाद में इसका फायदा आपको मिलेगा. पेट दर्द और अपच से परेशान हो सकते हैं, इसलिए बाहर के खान-पान से बचें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा. आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है. निवेश के मामले में आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विवाह योग्य लोगों से शादी के उत्तम प्रस्ताव आएंगे. संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि की आज कई तरह के काम एक साथ हाथ में आने से व्यापकता बढ़ सकती है. पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे. अगर आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं. रोजमर्रा के कामों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा. व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा, अच्छा मुनाफा कमाएंगे जिनसे संतुष्टि मिलेगी. रिलेशन में अगर आपने बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा है. आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से बचना होगा. नौकरीपेशा वालों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है. भाई-बहन के विवाह में आ रही परेशानी आज दूर होगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज बड़े लाभ की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी आपको कहीं घुमाने ले जा सकते हैं. अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य एक दूसरे के कार्यों में सहयोग करेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हरियाणा विधानसभा चुनाव की बदल दी गई तारीख, EC ने बताई ये वजह
Next Article स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?