By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुंभ वालों को नुकसान, धनु राशि वाले आमदनी को ध्यान में रखकर करें खर्च, पढ़ें …
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कुंभ वालों को नुकसान, धनु राशि वाले आमदनी को ध्यान में रखकर करें खर्च, पढ़ें …
Religion

कुंभ वालों को नुकसान, धनु राशि वाले आमदनी को ध्यान में रखकर करें खर्च, पढ़ें …

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:54 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 5 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज गुरुवार 5 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today 5 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज गुरुवार 5 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today 5 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज गुरुवार, 5 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह की (Bhadrapada 2024) द्वितीया तिथि रहेगी. आज उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. साथ ही शुभ और शुक्ल योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज,

कर्क के लिए दिन लाभकारी है और तुला राशि को धन का लाभ होगा. वहीं कुंभ वालों को नुकसान हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन वालों का मन उलझन में रहेगा.

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा. मेष राशि वालों के सितारे कह रहे हैं कि आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा और प्रभाव में भी वृद्धि होगी. आपमें सहयोग की भावना बनी रहेगी जिससे दूसरों की मदद करने के लिए आप आगे आएंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और दान-पुण्य के काम में भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं. रात्रि के समय परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण परेशानी हो सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
आज आप जो करना चाहेंगे वह कर पाएंगे और नौकरी में माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा. सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा और उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा. शाम के समय किसी मेहमान के आने से घर में काम बढ़ सकता है, लेकिन आप प्रसन्न रहेंगे. घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
आज मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आज आपको सफलता मिलेगी. इसलिए सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए. उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई बड़ी जिम्मेदारी या कार्य सौंपा जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका महत्व भी बढ़ेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे. माता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है. आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. वैवाहिक जीवन भी आज कर्क राशि वालों का सुखद रहेगा. व्यापार में आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा. किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात करके मन प्रसन्न होगा.

सिंह राशि (Leo)
आज राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है. मान-सम्मान का भी लाभ मिलेगा. आप संतान की किसी समस्या का समाधान करने के लिए धन और समय दोनों खर्च करेंगे. शाम का समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से काफी खुश नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा क्योंकि पेट दर्द और उदर संबंधी कोई परेशानी आज आपको हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज हर क्षेत्र में लाभ मिलता दिख रहा है. सामाजिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे और लोगों से सहयोग मिलेगा. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है. विपरीत परिस्थिति आने पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. शाम के समय कारोबार में अचानक धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा.

तुला राशि (Libra)
आज इन्हें व्यवसाय में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलेगी. आज अत्यधिक भागदौड़ के कारण शाम को आप थकान महसूस कर सकते हैं. मौसम का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत के मामले आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए. आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और इनकी मदद से आपका कोई अटका काम बनेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के सितारे कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. संतान पक्ष के कार्यों से आज मन प्रसन्न रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लेकिन ध्यान रखें, आपको घर और नौकरी दोनों जगह अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा. अगर ऐसा नहीं किया तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं. आज आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
आज धनु राशि के जातक घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना होगा नहीं तो गैर जरूरी खर्च से बजट प्रभावित होगा. सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके लिए आपको चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आज आप किसी प्रियजन से पैसों का लेनदेन करने जा रहे हैं तो बहुत सावधानी से करें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है. ऑफिस में किसी से विवाद होने से मन परेशान हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
आज जीवनसाथी के सहयोग से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आज आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है. अगर ऐसा है तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद काफी आगे बढ़ सकता है और कानूनी मामला बन सकता है. पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. अगर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी और आप राहत की सांस लेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के सितारे कहते हैं कि, आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है, जिससे आप परेशान दिखेंगे. लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको कुछ राहत मिलेगी. दफ्तर में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, इधर उधर की बातों से आपको सतर्क रहना चाहिए नहीं तो अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि, जोखिम वाले काम से आप दूर रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है.

मीन राशि (Pisces)
आपको आज कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है. विद्यार्थियों को यदि आज किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है तो भर सकते हैं. इंटरव्यू में भी आपको आज सफलता मिलेगी. वरिष्ठ लोगों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी. आय के नए स्रोत भी आज प्राप्त हो सकते हैं. आप कोई भी काम करें तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे न छोड़ें, सफलता पाएंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गर्भवती महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत और पूजा का विधान, जानें…
Next Article गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक क्यों मनाया जाता है? जानें वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?