By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पूजा में घी या तेल का दीप जलाएं, जानें क्या है रहस्य!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पूजा में घी या तेल का दीप जलाएं, जानें क्या है रहस्य!
Religion

पूजा में घी या तेल का दीप जलाएं, जानें क्या है रहस्य!

DB News
Last updated: 11/10/2025 10:36 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Puja Niyam: ईश्वर के सामने दीप जलाने से जीवन का अंधकार, ग्रह दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है

By : DB News Update| Edited By : Supriya

Contents
Puja Niyam: ईश्वर के सामने दीप जलाने से जीवन का अंधकार, ग्रह दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैपूजा में दीप जलाने का महत्वघी का दीप जलाना सबसे शुभ

Ghee Or Oil Which Puja Deepak Is Best: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने का महत्व है. भगवान के सामने दीप जलाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि दीप जलाने से हमारे आराध्य देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. कुछ लोग घी का दीप जलाते हैं तो वहीं कुछ लोग तेल का दीपक भी जलाते हैं. अब ऐसे में प्रश्न या उठता है कि घी का दीपक चलाया जाए या फिर तेल का, किससे हमारे देवता प्रसन्न होते हैं और घर पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं जबलपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा से…

पूजा में दीप जलाने का महत्व

नियमित पूजा-पाठ के दौरान हर घर पर दीप जलाना चाहिए. दीपक की रोशनी से न सिर्फ जीवन का अंधकार दूर होता है बल्कि इससे ग्रह दोष और नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) भी दूर होते हैं. दीपक को पंचतत्वों (आकाश, वायु, अग्नि, भूमि और जल) का प्रतीक माना गया है. शास्त्रों में दीप जलाने के महत्व को लेकर कहा गया है- तमसो मा ज्योतिर्गमय यानी अंधकार से प्रकाश की ओर.

पूजा के लिए कुछ लोग घी का दीप जलाते हैं तो वहीं कुछ लोग दीपक जलाने के लिए तेल जैसे सरसों तेल, तिल का तेल, चमेली का तेल आदि का भी इस्तेमाल करते हैं. शास्त्रों में बताया गया है घी या विभिन्न तरह के तेल से दीप जलाने के अलग-अलग महत्व है. आइये जानते हैं घी या तेल से दीप जलाने के महत्व.

घी का दीप जलाना सबसे शुभ

पूजा-पाठ या शुभ कार्यों के दौरान गाय के घी का दीप जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. घी का दीप जलाने से घर पर शुभता का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही घी के दीप से वातावरण शुद्ध होता है और वास्तु दोष दूर होते हैं.

सरसों तेल का दीप:
खासकर शनि देव की पूजा में सरसों तेल का दीप जलाना चाहिए. इसके साथ ही आप पीपल वृक्ष के पास भी सरसों तेल का दीप जला सकते हैं. इसके अलावा आप नियमित पूजा में भी घर पर सरसों तेल का दीप जला सकते हैं, इसमें कोई दोष नहीं है.
अलसी तेल का दीप:
राहु-केतु ग्रह दोष या अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए असली तेल का दीप जलाना चाहिए.
महुए के तेल का दीपक:
पति की दीर्घायु की कामना के लिए महुए तेल का दीप जलाना शुभ होता है. वहीं महुए के तेल से आठ बाती वाला दीप जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, कुंडली में शनि या सूर्य कमजोर होने पर, घर की अशांति दूर करने और स्वास्थ्य लाभ के लिए भी महुए के तेल का दीप जला सकते हैं.
तिल के तेल का दीपक:
धार्मिक दृष्टिकोण से तिल के तेल का दीप जलाने के भी कई लाभ हैं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, चंद्र ग्रह को मजबूत करने, शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने और मानसिक शांति के लिए तिल के तेल की दीप जलाना चाहिए.
चमेली के तेल का दीप जलाना:
हनुमान जी की पूजा में चमेली तेल का दीप जलाना शुभ होता है. इससे मनोकामना पूरी होती है. शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान चमेली तेल का चौमुखा दीप जला सकते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGhee Or Oil Which Puja DeepakJbp NewsPuja Niyam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कर्नाटक में गणपति विजर्सन के दौरान हिंसा, पथराव, कर्फ्यू और 52 लोग गिरफ्तार!
Next Article जानें किस राशि वालों को रोजगार, वाहन, विदेश की यात्रा के बन रहे योग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?