By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वाहन सावधानी से चलनाएं, समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वाहन सावधानी से चलनाएं, समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें आज का भविष्यफल
Religion

वाहन सावधानी से चलनाएं, समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 02/10/2025 5:20 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Daily Horoscope 20 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Daily Horoscope 20 September 2024: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.सभी राशियों का आज 19 सितंबर 2024 का राशिफल-

सभी राशियों का आज 19 सितंबर 2024 का राशिफल-

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आपको किसी पुरानी समस्या के कारण आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है. आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा.

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा. गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है.

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आपको अकारण ही क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी एनर्जी व्यर्थ करेंगे. लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. आपको अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है. आज आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे. आपको किसी परिवार के सदस्य की चिंता सता सकती है. कार्य क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी. आपको मामापक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है. आपने यदि किसी से धन उधार लेने का विचार बनाया है, तो उसे तुरंत टाल दें.

सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह आज दूर होगी और आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आप किसी बड़े वाद विवाद में फंस सकते हैं. व्यापार में आपको किसी बड़े नुकसान के कारण समस्या होगी. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आप अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किस नए सदस्य का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है.

तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता हो, तो आप अपने पिताजी से ले सकते हैं. आप अपनी सोच में बदलाव लाएं, जिससे आपकी तरक्की होगी. परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे.

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. बिजनेस में यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी. संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी.

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना होगा. आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा. स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें. आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा.

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है. आपको बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा. आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल होते-होते लटक जाएगी. आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग पुराने निवेश से अच्छा धन कमा सकते हैं. आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है.

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने से आपको खुशी होगी. विरोधियों को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। उनकी समस्याओं को सुने ताकि आपके और उनके बीच जो दूरीयां आ गई थी, वह कम हो सके। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा. आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भोपाल के वन विहार में अब पर्यटकों को नहीं होंगे सफेद बाघिन रिद्धी के दीदार
Next Article इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही, 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?