दिवाली की रात अगर इस रात अगर आपको इनके दर्शन हो जाएं तो समझें मां लक्ष्मी खुद आपको आशीर्वाद देने आईं हैं.
By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया
Contents
Diwali 2024: साल 2024 में दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है. दिवाली का दिन बहुत शुभ होता है. इस दिन बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनका दिखना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं अचानक किन जीवों को दिखने से माता लक्ष्मी के आने के संकेत मिलते हैं.
इनका दर्शन है शुभ
- दिवाली के दिन अगर आपको घर में छिपकली दिखती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता हैय छिपकली दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में पैसों की कमी नहीं होगी.
- साथ ही दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है. छंछूदर को लक्ष्मी जी का वाहन माना गया है. इसीलिए अगर आपको दिवाली के दिन छछूंदर दिखे तो समझ लें, मां लक्ष्मी स्वंय आपके घर आशीर्वाद देने आईं हैं.
- दिवाली की रात अगर आपको उल्लू के दर्शन होते हैं तो इसे बहुत शुभ माना गया है. उल्लू को भी मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. दिवाली की रात उल्लू दिखने का मतलब है कि मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं.
- इसीलिए दिवाली के दिन अगर आपको छिपकली, उल्लू या छछूंदर के दर्शन होते हैं तो इनको बहुत शुभ माना गया है.
- दिवाली पर संयोग से इन सभी का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी.

