By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, पढ़ें आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, पढ़ें आज का भविष्यफल
Religion

आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, पढ़ें आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 14/11/2025 10:40 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 24 november 2024: आज 24 नवंबर 2024, रविवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया

Contents
Aaj Ka Rashifal, 24 november 2024: आज 24 नवंबर 2024, रविवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24 नवंबर 2024, रविवार का भविष्यफल-

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24 नवंबर 2024, रविवार का भविष्यफल-

मेष | Aries
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें. उन के माध्यम से आपको निश्चित कुछ लाभ होने वाला है. आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे. कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी. घर में बहुत अधिक टोका-टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है. बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

वृष | Taurus
किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होने से सुकून मिलेगा. अपने आदर्शों और मान-सम्मान के प्रति सजग रहेंगे. आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्य में अप्रत्यक्ष रूप से कुछ व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियों से राहत मिलने की संभावना है. तनाव मुक्त होकर अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे.

मिथुन | Gemini
बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाए नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा. अपने व्यवहार में लचीलापन रखें. अच्छा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करें. साझेदारी का काम करने से पहले सोच विचार करें, फिर कदम आगे बढ़ाएं. फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है.

कर्क | Cancer
दिन सुखद व्यतीत होगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरा होने से उत्साहित रहेंगे. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा और परिजनों से मुलाकात भी होगी. सबको खुश रखने के चक्कर में अपने व्यक्तिगत जीवन से किसी भी तरह का समझौता करना ठीक नहीं है. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, किसी बड़े अनुबंध के मिलने की भी संभावना हैं.

सिंह | Leo
परिवार जनों के सहयोग से किसी खास गतिविधि को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी. कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की भरपूर संभावना है. किसी योजना या पॉलिसी आदि पर निवेश करने से पहले उससे संबंधित जानकारी अवश्य हासिल कर ले. कारोबार में ज्यादा काम होने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं. आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में आपको बहुत फायदा देगी.

कन्या | Virgo
व्यवस्थित तथा संयमित दिनचर्या रखने से कई तरह की उलझनों से छुटकारा मिलेगा. खुद को तनावमुक्त और उर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे. प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना है तो अभी उचित समय का इंतजार करना जरूरी है, क्योंकि इस समय कोई नुकसान की आशंका है. आर्थिक दृष्टि से समय लाभप्रद है. बदलाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा. कार्यभार की वजह से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी परंतु सभी निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें.

तुला | Libra
अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं. इससे माहौल सुखद बनेगा। कुछ समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से राहत मिल सकती है. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच पड़ताल करें. व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा. अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें. किसी एमएलए या राजनेता से आपकी मुलाकात का अवसर मिले तो गंवाए नहीं.

वृश्चिक | Scorpio
चल रही समस्याओं का कुछ समाधान मिलेगा और येन-केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम भी रहेंगे। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. कारोबार में थोड़ा सचेत रहे. कोई ठगी होने की आशंका है. पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दे. वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेंगे.

धनु | Sagittarius
आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है, जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा. उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन करने से परहेज रखें. किसी भी विपरीत परिस्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है. व्यवसायिक स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निभा लेंगे. समय के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव जरूर करें.

मकर | Capricorn
पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें. इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. दोपहर बाद पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती हैं. अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं. व्यवसायिक लोगों के लिए आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे.

कुंभ | Aquarius
निवेश संबंधी मामलों पर कार्य होगा और भरपूर लाभ भी उठाएंगे. पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे. अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा. व्यवसाय में आपकी सूझबूझ और विवेक से लिए गए निर्णय का भरपूर लाभ मिलेगा. किसी अनजान इंसान पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें.

मीन | Pisces
आज जो भी गतिविधि हाथ में लेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी. आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी होगी. व्यक्तिगत मामलों में दूसरों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है. कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें. इस समय अपने कारोबारी मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें. आपके साथ विश्वासघात हो सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वोट शेयर में चाचा से पिछड़े अजित पवार, BJP ने 2014 का रिकॉर्ड तोड़ा
Next Article 1 जनवरी नहीं इस दिन मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?