Aaj Ka Rashifal, 16 December 2024: आज 16 दिसंबर 2024, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 16 दिसंबर 2024, सोमवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. रोजगार के क्षेत्र में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है. अगर आप संपत्ति से संबंधित किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वह आज समाप्त हो जाएगी.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य नियमों का पालन करें. आपने जो काम शुरू किया है, उसमें आपको सफलता मिलेगी. रविवार की छुट्टी की वजह से लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा और किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी धैर्य रखें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कर्क राशि वाले आज बुद्धि और विवेक से नए काम की तलाश शुरू करेंगे. अगर पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से उसका समाधान हो जाएगा. छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है. भाइयों और मित्रों की मदद से नए अवसर प्राप्त होंगे.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी मुद्दा बन सकता है. रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन अशांत रहेगा. धैर्य के साथ अपने पारिवारिक समस्याओं का समाधान करें तथा बड़ों की मदद से लंबित सरकारी कार्य भी पूरे होने की संभावना है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिनका वहन आपको करना पड़ेगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं. संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आज मान-सम्मान बढ़ेगा और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे. परिवार के किसी सदस्य किसी से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. नौकरी पेशा जातक रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे. सामाजिक कार्य करने से आपको वंचित समाज का सहयोग मिलेगा और सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा. संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है. विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गर्मी से अपनी सेहत का ध्यान रखें. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे. राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा. व्यापार में आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
व्यापारियों के लिए आज का दिन भविष्य के लिए नई योजनाएं लेकर आएगा. पिताजी के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आप उनके विचारों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको काफी लाभ होगा. कार्यस्थल पर अपने काम से सभी पर भारी पड़ेंगे और व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
अच्छे कर्मों से परिवार का नाम रोशन होगा और बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम बनते चले जाएंगे. व्यापारियों के लिए लाभ के प्रबल योग नजर आ रहे हैं और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहेंगे. रोजगार से जुड़ी कोई खबर मिलेगी और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो आज उससे मुक्ति मिलेगी.

