By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका
International

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

DB News
Last updated: 17/09/2026 9:28 PM
DB News
Share
6 Min Read
कतर गैस प्लांट में धमाका
SHARE

कतर में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों मौत तो 66 घायल और 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस प्लांट की उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रतिदिन है.

Source : MEDIA

Contents
कतर में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों मौत तो 66 घायल और 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस प्लांट की उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रतिदिन है.मरने वालों में भारत-पाकिस्तान के लोग शामिल1.4 अरब मानक घन फीट गैस तैयार करता है प्लांटहादसे में 13 लोगों की मौत, 66 घायलगैस प्लांट में हुए धमाके पर भारत का रिएक्शनLPG की किल्लत होने की आशंका!राजधानी दोहा तक धमाके की आवाज सुनाई दी

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Qatar Gas Terminal Blast: कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लाफान के LNG कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम विस्फोट हुआ. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, 66 लोग घायल हुए हैं, जबकि 18 लोग अभी भी लापता हैं. यह हादसा तब हुआ जब कर्मचारी ईरान के हमले के बाद बंद पड़े इस प्लांट को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे थे. मरने वालों में भारत और पाकिस्तान के नागरिक भी हैं. कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. अल-काबी ने बताया कि विस्फोट रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ है. हादसे में घायल हुए लोगों में भारत, कतर, तंजानिया, पाकिस्तान, गिनी, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या और नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं.

मरने वालों में भारत-पाकिस्तान के लोग शामिल

इस हादसे में पता चला है कि भारत और पाकिस्तान के लोग बड़े पैमाने पर कतर में काम करते हैं. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि किस देश के कितने लोगों की जान इस हादसे में गई है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाका ‘रास लाफान’ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ. कतर दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस उत्पादकों में से एक है. इस हादसे से दुनियाभर से गैस बाजार में फिर से संकट गहरा सकता है.

1.4 अरब मानक घन फीट गैस तैयार करता है प्लांट

कतर का यह प्लांट रोजना करीब 1.4 अरब मानक घन फीट गैस तैयार करता है. कतर इस गैस का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने देश में बिजली बनाने और पीने के पानी के प्लांट चलाने के लिए करता है. इस प्लांट का मालिकाना हक कतर की सरकारी कंपनी ‘कतरएनर्जी’ के पास है, जबकि एक छोटा हिस्सा अमेरिकी कंपनी ‘एक्सॉनमोबिल’ के पास भी है.

हादसे में 13 लोगों की मौत, 66 घायल

यूएस-ईरान जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होन से कतर अपने जहाजों को बाहर नहीं भेज पा रहा था इसलिए उसने उत्पादन रोक दिया था. अब युद्ध खत्म होने के लेकर हो रही बातचीत के बीच कतर ने इस टर्मिनल को फिर से चालू करने का काम शुरू कर दिया था और इसी दौरान ये हादसा हो गया. कतर के एनर्जी मिनिस्टर शेरिदा अल काबी ने सोमवार (22 जून 2026) को बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 66 घायल हैं.

गैस प्लांट में हुए धमाके पर भारत का रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दूतावास ने कहा कि इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में भारत का दूतावास और कतर में रह रहा पूरा भारतीय समुदाय कतर सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है. दूतावास ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना व्यक्त की. दूतावास ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है.

LPG की किल्लत होने की आशंका!

अभी जिस प्रकार के हालात देखने को मिल रहे हैं. उसके मुताबिक इस विस्फोट के कारण दुनिया में एक बार फिर गैस संकट गहराने का असर देखने को मिल सकता है. दुनिया के बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यातकों में से कतर यूरोप और एशिया के कई बड़े देश (जैसे जापान, साउथ कोरिया) अपनी ऊर्जी और बिजली की जरूरतों के लिए पूरी तरह कतर की गैस पर निर्भर हैं. जंग के कारण कतर से गैस की सप्लाई पहले से ही रुकी हुई थी. धीरे-धीरे अब ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि कतर का निर्यात दोबारा शुरू किया जाएगा. लेकिन अब ये हादसा हो गया, ऐसे में गैस सप्लाई शुरू करने में और समय लग सकता है.

राजधानी दोहा तक धमाके की आवाज सुनाई दी

ऊर्जा मंत्री के मुताबिक, रविवार शाम ऑपरेशन शुरू करने की प्रक्रिया के दौरान बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में विस्फोट और आग लगी थी. आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अब आग पर काबू पा लिया गया है. रॉयटर्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी. 70 किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी घबरा गए. हालांकि, ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने कहा कि हादसे से पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है और कतर से गैस की सप्लाई भी जारी रहेगी.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है…’, ट्रंप अपने दूत सर्जियो गोर के जरिए दिया संदेश?

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMP NEWSQatar Gas Terminal Blast:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव
Next Article ‘लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 की मौत…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?