By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण, पढ़ें आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण, पढ़ें आज का भविष्यफल
Religion

अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण, पढ़ें आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 14/11/2025 10:20 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Horoscope Today, 1 November 2024: आज का राशिफल यानि शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by -Supriya

Contents
Horoscope Today, 1 November 2024: आज का राशिफल यानि शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Horoscope Today in Hindi: आज का राशिफल यानि शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 का भविष्यफल –

Horoscope Today in Hindi: आज का राशिफल यानि शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 का भविष्यफल –

मेष (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक लाभप्रद रहेगा. वैसे कुल मिलाकर कहा जाए तो आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा. आज आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति और बेहतर होगी.

वृषभ (Taurus)-
आज आप कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रह सकता है. कार्यक्षेत्र में भी आज तनाव बना रहेगा. विपरीत लिंगी मित्र और सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा. अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी. निवेश लाभप्रद रहेगा.

मिथुन (Gemini)-
आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है. आपका प्रभाव भी आज बढेगा. आपके परिवार में भी आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है. आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा.

कर्क (Cancer)-
आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक उत्तम रहेगा. आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं. कारोबार में आपको आज लाभ का मौका मिलता रहेगा. आप कोई साहसिक कदम उठाकर भी आज लाभ पा सकते हैं. घर परिवार में आज आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा. माता पिता की ओर से सहयोग पाएंगे.

सिंह (Leo)-
आज का दिन सुखद और बेहतर रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपका अपना ध्यान रखने की जरूरत है. खानपान और मौसम का ध्यान रखते हुए आहार व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा. दिन के दूसरे भाग में आज आप अधिक सक्रिय होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे. भाइयों से सहयोग मिलेगा.

कन्या (Virgo)-
आप आज आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप प्रसन्न रहेंगे. आपकी रचनात्मकता बढेगी. छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे. आप अपने कारोबार व्यापार के विस्तार के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं. आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे. घर परिवार में कोई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और इस विषय में आप कोई प्लान कर सकते हैं.

तुला (Libra)-
आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. यदि आपकी जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत होगा. आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा, कमाई से मन आनंदित होगा. आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद होता है तो आपको धैर्य धारण करना चाहिए और मसलों को समझदारी से हल करना चाहिए.

वृश्चिक (Scorpio)-
आज वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत के मामले में जोखिम और लापरवाही बचना चाहिए. कारोबार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है. कोई डील अटकी है तो किसी से तब तक कोई जिक्र न करें जब तक कि बात पक्की न हो जाए. आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जरा मार्केट को अच्छे से समझ लें. नहीं तो नुकसान हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)-
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है. आप किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जहां तक आपके वैवाहिक संबंधों की बात है तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा. इनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है.

मकर (Capricorn)-
मकर राशि के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा है. जो लोग शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी भी रहेगा. काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है.

कुंभ (Aquarius)-
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा. कारोबार में तेजी रहने से आप मुनाफा कमा पाएंगे. आज आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन भी संतुष्ट रहेगा. अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह समाप्त होगा आपसी तालमेल से मानसिक संतोष महसूस करेंगे.

मीन (Pisces)-
आज का दिन मीन राशि के लिए उतार चढाव भरा रह सकता है. परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है. व्यापारियों की नजर आज पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा. निवेश सावधानी से करें. आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हिंदू और मुसलमान को एक करने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को सुझाया फॉर्मूला
Next Article भाई दूज पर तिलक करने का मुहूर्त 2 या 3 नवंबर को कब है, सही तारीख जान लें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?