अपरा एकादशी का व्रत करने से पितरों का पिंडदान करने के समान फल देता है. अपरा एकादशी व्रत कब किया जाएगा, इससे कौन से पाप नष्ट होते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: सुप्रिया
Apara Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग में साल की 24 एकादशियों को सभी तिथियों में श्रेष्ठ माना गया है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के निमित्त व्रत रखा जाता है. ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के दिन आने वाली एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि अपरा एकादशी जाने-अनजाने किए गए पापों को धोने के साथ-साथ अपार धन और धान्य देती है. मान्यता है इससे अपार धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं. अगर पितृ प्रेत योनि में भटक रहे हों तो पितरों को उनके लोक जाने और मुक्ति दिलाने में अपरा एकादशी व्रत खास होता है.
अपरा एकादशी 2025 डेट
अपरा एकादशी 23 मई 2025 शुक्रवार को है. इस दिन विष्णु भगवान की आराधना, पूजा पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, विष्णु भगवान के स्तोत्र आदि का पाठ करने पर चमत्कारी लाभ प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है.
अपरा एकादशी 2025 मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 23 मई 2025 को प्रात: 1 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर इस दिन रात को 10 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी.
पूजा मुहूर्त – सुबह 5.26 से सुबह 10.35
अपरा एकादशी का व्रत पारण
अपरा एकादशी का व्रत पारण 24 मई 2025 को सुबह 5.26 मिनट से सुबह 8.11 मिनट तक किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात रात 07:20
अपरा एकादशी व्रत क्यों किया जाता है ?
अपरा एकादशी के दिन आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है. यह अपार धन एवं पुण्यों को प्रदान करने तथा समस्त पापों का नाश करने वाली है. जो मनुष्य इसका व्रत करते हैं, उनकी लोक में प्रसिद्धि होती है.
मिलती है इन पापों से मुक्ति
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से जाने अनजाने में हुए पाप नष्ट हो जाते हैं जैसे गोहत्या का पाप, निंदा करना, झूठी गवाही, परस्त्रीगमन का पाप, झूठ बोलने का पाप, आदि सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में चल रही सभी आर्थिक मानसिक समस्याएं खत्म हो जाते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

