Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 08 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल.
By : Pandit Pradeep Mishra
पंचांग के अनुसार आज सोमवार, 08 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की तृतीया तिथि है. आज पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन व्रज और सिद्धि योग भी रहेगा.
आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज तुला के लिए फलदायक रहेगा दिन. वहीं मकर वाले आज हर काम सावधानी से करें.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –
मेष राशि (Aries):
आज के दिन किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें, अगर टकराव या विवाद हुआ तो बड़े अपमान का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिशियल कार्य को करने में आलस्य से नहीं करना चाहिएं छुट्टी के दिन भी उसकी प्लानिंग करनी चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थितियों कार्य को अच्छे परिणाम तक पहुंचाने में आपकी मदद करेंगी. व्यापारियों का किसी सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो कूल रहना होगा.
वृषभ राशि (Taurus):
आज के दिन आंखें खुली रखें, हो सकता है कि आपके निकट के लोग ही आपके साथ कोई छल कर दें. जो लोग दूसरों की मदद कर रहें हैं, उनको प्रशासन की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. अपेक्षा अनुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, इसको लेकर चिंतित न हो. कारोबार में नये प्रयोग हितकारी साबित होंगे. शरीर में थकान व बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी.
मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आपके लिए ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं, इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करना होगा. ऑफिस में हुई मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करनी की आदत बनानी होगी। यह आपके बहुत काम आने वाली हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए ऐसा करना लाभकारी होगा.
कर्क राशि (Cancer):
आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे और अच्छा कैसे किया जाए इसकी प्लानिंग करनी चाहिए. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए कार्य पर अधिक ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, खासकर जिनसे पुराने संबंध हो. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. हेल्थ में आज अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए.
सिंह राशि (Leo):
आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्य में अधिकता रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा और सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभदायक रहने वाला है. बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें.
कन्या राशि (Virgo):
आज के दिन सकारात्मक रहते हुए, आस-पास के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाना चाहिए लेकिन ध्यान रखें डिस्टेंस मेंटेन रहें. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले सुर परेशान कर सकते हैं, वर्क फ्रॉम होम पर चल रहें लोग दूसरों के साथ संपर्क बनाएं. व्यापार में नयी शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी, लेकिन ईश्वर की कृपा से आपके कार्य जल्द बन जाएंगे. इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा, सोचे गए परिणाम प्राप्त होंगे.
तुला राशि (Libra):
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में तनाव के चलते जॉब छोड़ने की बात करना उचित नहीं होगा निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचें. सेहत में यदि कई दिनों से आंखों में समस्या चल रही है तो उनमें कुछ राहत मिलेगी. पिता का सम्मान करें, उनके साथ समय व्यतीत करें. शिवलिंग पर लाल रंग का पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज के दिन हृदय में किसी के प्रति क्रोध को न पनपने दें. पुरानी गलतियों के लिए यदि कोई क्षमा मांगता है, तो उन्हें निराश न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. यदि बॉस आपसे नाराज चल रहें हैं तो उनसे बात करनी चाहिए, ग्रहों की स्थितियां संबंधों को मजबूत कर आने वाली चल रही है. व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा. सेहत में गिरावट चल रही है तो आज से उसमें सुधार आना शुरु हो जाएगा.
धनु राशि (Sagittarius):
आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर यदि शंकर जी की उपासना करेंगे तो अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्त करेंगे. साथ ही आपके रुके हुए कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. हो सकता है ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार न हो पाए. यदि आप कोई नया व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें, व्यापारिक बड़े पार्टनर मिलने की संभावना है.
मकर राशि (Capricorn):
आज के दिन इस राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा लगानी है और अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए. ऑफिस में कार्य को लेकर जो चुनौतियां आ रही है उसमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई दे रहें हैं. दैनिक व्यवसाय से आप संतुष्ट होंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सावधानी रखें
कुम्भ राशि:
आज के दिन ज्ञान के आसपास रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए ज्ञानार्जन के लिए दिन शुभ है. ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है, इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यापारियों के लिए ग्राहकों की बढ़ोत्तरी सौदों में मुनाफा होगा. विद्यार्थियों को आज से जमकर मेहनत करनी होगी.
मीन राशि:
आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए, लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आजीविका के नये रास्ते खोजने होंगे, यदि कोई अन्य कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उस ओर भी जा सकते हैं. हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.


