By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:32 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 29 April 2025 : आज 29 अप्रैल 2025,  मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 29 April 2025 : आज 29 अप्रैल 2025,  मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 29 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 29 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन बिजनस और कारोबार के मामले में अच्छा रहेगा. लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं. सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढ़ेगी. परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपको सजग रहना होगा विरोधी सक्रिय रहेंगे और अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन वृषभ राशि के लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है. दिन भर किसी न किसी काम को लेकर आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रहेगा. आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सोच विचार में रहेंगे. बढता हुआ खर्च आपको उलझन में डालेगा. आज किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए शांति और धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा. मित्रों और किसी करीबी संबंधी की बातों से आपको खुशी मिलेगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है. अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा. सामाजिक क्षेत्र में सम्मान का भी लाभ मिलेगा. परिवार के लोग भी आपकी बातों को महत्व देंगे, और आपकी सलाह का मानेंगे. लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन साझेदारी में कोई काम करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे. आप पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेना होगा. कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें. आपके वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपका खर्च बढ़ सकता है..

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. परिवार में कोई शादी और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे. दोस्तों और परिचितों के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा, अपने मन की बात किसी को बताकर आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे. लेकिन जमीन जायदाद और कानूनी मामलों में आपको संभलकर चलना होगा नहीं तो परेशानी होगी. आर्थिक मामलों में आपके लिए सलाह है कि उधार लेनदेन से बचें. आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज  का दिन कन्या राशि के लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपको कुछ सामाजिक कार्यों में भाग लेना होगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आप मदद भी कर सकते हैं. आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना और जानकारी भी मिल सकती है. आर्थिक मामलों में आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. बिजनस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपका आज का दिन उलझन वाला रह सकता है. बिजनस में कुछ तकनीकी समस्या आने से आप परेशान हो सकते हैं. किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है. भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कोई विवाद था तो वह सुलझ जाएगा. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. आप किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. साझेदारी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी. छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा. आपको कुछ नई चीज जानने और सीखने का मौका मिलेग. शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है जिससे आपका धन खर्च होगा. अच्छी बात यह भी है कि परिवार में किसी सदस्य बीमार चल रहा था तो उसकी सेहत में सुधार होगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की छवि और बेहतर होगी. बिजनेस करने वाले लोग कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा. बच्चों की खुशी के लिए आप कुछ खरीदारी कर सके हैं या उन्हें गिफ्ट देंगे. अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई दूरी थी तो वह दूर हो जाएगी, आपसी तालमेल बेहतर होगा.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस में लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. दिन का दूसरा भाग कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा. विद्यार्थी किसी नए शोध में भाग ले सकते हैं और इनके ज्ञान में वृद्धि होगी. आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप अपने कुछ विरोधियों से परेशान हो सकते हैं, कुछ लोग दोस्त बनकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए इनसे सतर्क रहें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपनी छवि बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी. अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से मन परेशान हो सकता है. मित्रों और पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. अगर आप अपने बिजनेस और कामकाज में कोई बदलाव करने की सोच रहे थे तो आप कर सकते हैं. कोई नया काम शुरू करना आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article परशुराम जयंती आज, जानें कैसे करें पूजा, इन बातों का रखें ध्यान
Next Article गंगा सप्तमी पर स्नान करने से खत्म हो जाते हैं पाप, बन रहे 3 दुर्लभ संयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?