By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 30/07/2025 10:28 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 30 July 2025 : आज  30 जुलाई  2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 30 July 2025 : आज  30 जुलाई  2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 30  जुलाई  2025, बुधवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 30  जुलाई  2025, बुधवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपकी सकारात्मक सोच से जीवनशैली अच्छी होगी. व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और दोस्तों से मिलने का समय निकाल लेंगे. खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है. चिंता न करें, धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आ जाएंगे. काम-धंधे पर लिए गए मजबूत फैसले बेहतर साबित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी. तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से दिनचर्या भी खराब रहेगी.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है. इस समय का पूरा फायदा उठाएं. रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे. कोई भी निजी समस्या आने पर अपने मन पर काबू रखें तथा शांति से सोच-विचार करें. काम-धंधे में बहुत ज्यादा काम की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी. किसी भी समस्या के हल में परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको जरूर सही समाधान मिलेगा, तथा आपसी संबंध भी अच्छे बनेंगे. बहुत ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

कोई रुका हुआ भुगतान मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तथा कोई निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे. अपने ऊपर क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें, क्योंकि बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से आपके अपने निजी काम रुक सकते हैं. प्रॉपर्टी से संबंधित डील में पेपर वगैरह चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें. पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा. जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी. योगा और व्यायाम नियमित रूप से करें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें. बहुत ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर न लादें. झगड़े, बहस आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है. काम-धंधे में ग्रहों की स्थिति ज्यादा फायदेमंद तो नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा. शादीशुदा जीवन मधुर और सुखमय रहेगा. परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. मानसिक सुकून पाने के लिए योग और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं, और इससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा दिन बीतेगा. आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत ज्यादा शांति और हल्का महसूस करेंगे. नकारात्मक लोगों का दखल अपने निजी जीवन तथा परिवार पर न होने दें. निजी व्यस्तता की वजह से आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा. पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे. दोस्तों के साथ मेलजोल खुशी देगा. प्रेम संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी प्रकार की चिंता न करें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

मौजूदा ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को और मजबूत कर रही है. अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाले हैं. जल्दबाजी में किसी से भी कोई वादा न करें. ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं. काम-धंधे से जुड़ी सभी गतिविधियों पर अपनी मौजूदगी और पूरी नजर रखना जरूरी है. पारिवारिक माहौल खुशहाली से भरा रहेगा. जोखिम वाले कामों में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल देगा.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सामाजिक अथवा सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा. इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कत रहेगी. काम-धंधे में नया काम शुरू करने की योजना सफल रहेगी. आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे. शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी. जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी. अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है. आपको जिस शांति की तलाश थी, आज वह मिल सकती है. कभी-कभी मनमानी और बहुत ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं तथा दोस्तों के साथ अपना समय बर्बाद न करें. व्यावसायिक काम का बोझ बढ़ेगा. पैसे से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी. आप अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा इस्तेमाल करेंगे, तथा मनचाहे परिणाम भी हासिल होंगे. शादीशुदा संबंधों में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बनेगी. सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे. तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि आने वाले समय में फायदेमंद साबित होंगी. यह समय अपने कामों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने और व्यस्त रहने का है. आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं. व्यापार की नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है. आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा. घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा. किसी शुभ कार्य से जुड़ी तैयारियां जोर-शोर से होंगी. अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय अन्य गतिविधियों के लिए भी निकालेंगे. किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन से बचें और शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे जोखिम वाले कामों में गलती से भी पैसा न लगाएं. काम-धंधे में पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित काम पर बहुत ज्यादा ध्यान दें. इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक तथा मनोरंजन के कामों में बेहतरीन समय बीतेगा. व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा. सिर्फ तनाव वाली स्थिति से दूर रहें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे, और फिर से अपने अंदर आप आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ता हुआ महसूस करेंगे. दोपहर बाद कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे. काम-धंधे में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे. परिवार में सुख-शांति व अच्छा माहौल बना रहेगा. अपने लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें. असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और मेहनत द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे. बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें. अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें. पैसे से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है. जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा. अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि पर भी समय दें. इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘पता करो देशभर के कितने मंदिरों को सरकार ने नियंत्रण में लिया है’
Next Article प्रेम में कुछ खटपट संभव है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?