By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 15/08/2025 11:59 AM
DB News
Share
11 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 15 August 2025 : आज  15 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 15 August 2025 : आज  15 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 15  अगस्त  2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 15  अगस्त  2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर आप आज को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे. किसी करीबी युवा व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है. इस समय व्यापार में लचीला रुख रखें. कुछ मुश्किल हालात रहेंगे. पारिवारिक माहौल अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा फैली रहेगी. गैस और बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा देगी. धर्म-कर्म से जुड़े काम और समाज सेवा से जुड़ी संस्था के सहयोग में आपका समय बीतेगा. किसी भी मुश्किल समय में घबराने की बजाय उसका हल खोजने की कोशिश करें, तो आप जल्दी ही किसी सही नतीजे पर पहुँच पाएंगे. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों पर लापरवाह न रहें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपसी संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी. मौसम के बुरे असर से बचाव रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज कलात्मक और रुचि वाले कामों में खास समय बीतेगा और आप अपने आपको बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना जरूरी है. आमदनी से ज्यादा खर्चा बढ़ने की आशंका है. व्यापार से संबंधित किसी भी नए काम में आज रुचि न लें, क्योंकि सही समय न देने की वजह से दिक्कतें आएंगी. प्रेम संबंधों में आपके असंतुलित व्यवहार की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं. थकान की वजह से पैरों में दर्द और अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है. लापरवाही न करके तुरंत दवाई लें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी सुधार आएगा. अचानक कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा. कुछ गलत सोच वाले लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें। निजी कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं. घर के मामलों को सुलझाने में आपका खास सहयोग रहेगा. थकान ज्यादा रहेगी. सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा. आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका साथ देगा. कोई काम मन के हिसाब से न होने से तनाव न लें. धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है. व्यापार में बहुत ही समझदारी से फैसला लेने की जरूरत है. आज किसी के साथ साझेदारी से जुड़ा काम न करें, तो ठीक रहेगा, क्योंकि नुकसान होने की संभावना बन रही है. परिवार के लोगों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सिर्फ निजी संबंधों में कड़वाहट आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका कोई सपना पूरा होने वाला है, इसलिए अपने कामों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें. कभी-कभी काम ज्यादा होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. किसी करीबी व्यक्ति की पैसों से मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा. व्यापारिक जगह पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी और आपका दबदबा भी रहेगा. घर के माहौल को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूरा सहयोग रहेगा. बच्चों के साथ कुछ समय बिताना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कुछ समय व्यायाम और योग में लगाएं. इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज अपने संपर्कों या मीडिया द्वारा निजी और व्यापार से संबंधित और ज्यादा जानकारियां हासिल करें. अपनी काम करने के तरीके और योजनाओं को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है. समय अच्छा है। व्यापार में रुके हुए कामों में तेजी आएगी। साथ ही मौजूदा काम भी अच्छी तरह चलते रहेंगे. परिवार के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और हालातों को समझेंगे. बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से मानसिक तनाव रहेगा.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी. लक्ष्य पाने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में हालात कुछ खराब हो जाएंगे, जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा. व्यापार में बहुत ज्यादा मेहनत और ध्यान लगाने की जरूरत है. प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. शादीशुदा संबंध में मिठास बनी रहेगी। दोस्तों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा. इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहेगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप अपनी दिनचर्या में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे. किसी पारिवारिक समस्या में आपकी मौजूदगी और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी और सही हल भी निकलेगा. आपके वहम और जिद्दीपन जैसे स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. इस समय व्यापार से संबंधित तय यात्रा को टालना ही ठीक है. सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें. जीवनसाथी की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी भी आपके ऊपर रहेगी, लेकिन आप अच्छी तरह सभी कामों को निभाने में सक्षम रहेंगे. बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज समय व्यस्तता भरा रहेगा. धैर्य और संयम से काम लें. आप अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे. पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई भी काम आज न करें. रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं, लेकिन हर समस्या का हल बहुत ही समझदारी से करें. पैसों से संबंधित व्यापार में खास ध्यान रखने की जरूरत है. मीडिया, ग्लैमर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है. पार्टनर और परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी बिताएं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बाहर के माहौल से सावधान रहना बहुत जरूरी है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से फैसला लेने का है. आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है. प्रॉपर्टी या निवेश से संबंधित गतिविधियां आज टाल ही रखें, क्योंकि कोई नुकसान होने जैसी आशंका है. कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे. किसी राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके व्यापार को नई दिशा देगी. पारिवारिक माहौल सुखद और तालमेल भरा रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के बीच अहंकार की स्थिति न बनने दें. अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें. इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका बातचीत होगा, आपके आत्मविश्वास और मनोबल में बढ़ोतरी होगी. बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ दुखी रहेगा, लेकिन इस समय बहुत ही समझदारी से हालात को सुलझाने की जरूरत है. व्यापार में पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. साथ ही काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा. शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे. अचानक ही किसी पुराने दोस्त के मिलने से खुशियों भरी यादें ताजा होंगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जाँच जरूर कराएं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भोपाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया, लाल परेड ग्राउंड में फहराया गया तिरंगा
Next Article आज से सालभर के लिए 3000 रुपए में FASTag मिलेगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?