By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों का वाद-विवाद आज दूर होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों का वाद-विवाद आज दूर होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों का वाद-विवाद आज दूर होगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 02/10/2025 4:57 PM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 06 January 2025: आज 06 जनवरी 2025, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 06 January 2025: आज 06 जनवरी 2025, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि  06 जनवरी 2025, सोमवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि  06 जनवरी 2025, सोमवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. यदि आप अपनी कुछ योजनाओं की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आप उन्हें शुरू कर सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी पर किसी तीसरे के कारण शक कर सकते हैं, जिसके कारण कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे. कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा. किसी रुके हुए काम के समय से पूरा ना होने के कारण आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आपको किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने मन में चल रही बातों को जाहिर करने से बचना होगा. शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके सरल स्वभाव के कारण आपका मान सम्मान और बढ़ेगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे. आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी किसी उलझन को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक कार्य करने के लिए रहेगा. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी जिम्मेदारी के मिलने से घबराना नहीं है, वह उसे बखूबी निभाना होगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, इसलिए आज कोई ऐसी वैसी बात के लिए वाद-विवाद भी ना पड़े.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करेंगे. किसी को उधार देने से बचे, नही तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है. व्यापार कर रहे लोगों को किसी निर्णय को बड़े सदस्यों की मदद से लेना बेहतर रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों  के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है. आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. कामकाज के दौरान  यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य व संयम से काम ले. आपको किसी व्यापार संबंधी सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, जो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपका यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जो लोग मीडिया व मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिलने के पूरी संभावना है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है. व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है. आज आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने घर के रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे. परिवार के सदस्यों की सलाह से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनका आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ अड़चने आ सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे. कामकाज अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भूल जाएंगे, लेकिन आपको घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उन्हें आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति योजना संपत्ति दिलाने वाला रहेगा. रक्त सम्बंधी रिश्तेदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है. पारिवारिक मामलों में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आपका बजट बढ़ सकता है, इसलिए आप बजट बनाकर चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Army, Air Force या Navy, किस सेना के जवानों को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें…
Next Article भारत पहुंचा चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?