Ganesh Chaturthi 2024 Vastu Tips: गणेश जी की स्थापना कर रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखें, जानें-अनजाने में इसमें गलती होने पर पूजा का फल नहीं मिलता.
By : DB News Update| Edited By : Supriya
Ganesh Chaturthi 2024: शास्त्रों के अनुसार सभी देवताओं में गणपति को प्रथम स्थान प्राप्त है. मान्यता है कि हर साल जब गणेश चतुर्थी पर गौरी पुत्र गजानन घर में विराजते हैं तो परिवार में खुशियों का आगमन होता है, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.
इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है. हर साल की तरह अगर इस बार भी आप घर में बप्पा को स्थापित कर रहे हैं तो वास्तु टिप्स यहां जान लें. कहते हैं वास्तु के इन उपायों का पालन कर लिया जाए तो गणेश जी बेहद प्रसन्न होते हैं.
गणेश चतुर्थी पर वास्तु टिप्स
मूर्ति की दिशा – घर में गणपति की स्थापना करने जा रहे हैं तो इसके लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है जिसे ईशान कोण (Ishan kon) भी कहा जाता है. मूर्ति की स्थापना पूजा स्थल या फिर ऐसी जगह करें जहां नजदीर में बाथरूम न हो. सीढियों के नीचे भी बप्पा की स्थापना न करें. इसे शुभ नहीं माना जाता है.
कैसे सजाएं झांकी :
गणेश जी की झांकी सजाते वक्त ये ध्यान रखें कि जहां बप्पा विराजमान हों वहां कभी अंधेरा न हो. वास्तु के अनुसार प्रकाश ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ा होता है. इसलिए गणेश जी की झांकी में दीपक, लाइट्स लगाएं. रात के समय भी ये लाइट जलने दें. पूजा के समय घी के दीये जलाएंगे तो यह भी विशेष रूप से फलदायी हो सकता है.
किस रंग का चुनाव करें :
गणेश जी की पूजा में अधिकतर लाल या पीले रंग का इस्तेमाल करें. झांकी में भी इन रंगों का उपयोग ज्यादातर करें. लाल-पीला रंग शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं. इससे घर में शुभ कार्य बिना विघ्न के संपन्न होते हैं. सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.
किस तरह की हो मूर्ति :
गणेश चतुर्थी पर हमेशा मिट्टी के ईको फ्रेंडली गणेश ही स्थापित करें. गणेश जी की मूर्ति का रंग सफेद, सिंदूरी हो तो ये बहुत शुभफलदायी होती हैं. सूंड़ बाईं तरफ मुड़ी होनी चाहिए. मूर्ति को हमेशा ऊंचे मंच पर आसित करें.
भूलकर भी न करें ये काम :
गणेश जी घर में बैठाएं हैं तो मूर्ति के आसपास गंदी न होने दें. बासी और प्रसाद को हटा दें. रोजाना नए पकवानों का भोग लगाएं. काले कपड़े पहनकर बप्पा की पूजा न करें.

