Aaj Ka Rashifal, 2 August 2025 : आज 2 अगस्त 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 2 अगस्त 2025, शनिवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपके रिश्ते में नयापन और उत्साह नजर आएगा. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. रिश्तों में खुले मन से बात करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने का समय है. पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं. सिंगल लोगों को आज किसी दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ता और गहरा होगा. सिंगल जातक जिसे लंबे समय से पसंद करते थे, उससे बात करने की हिम्मत कर सकते हैं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी होगी. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सुधरेगी. सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य है.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन रोमांटिक रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताएंगे. जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पार्टनर की ओर से सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा. सिंगल लोगों को ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आकर्षण महसूस हो सकता है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज रिश्ते में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी होगा. प्रेमी के मूड में बदलाव रहेगा, जिससे कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है. संवाद बनाए रखें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आपकी भावनाएं गहराई से जुड़ी रहेंगी. जो लोग ब्रेकअप के बाद अकेले हैं, उनके जीवन में आज कोई नया मोड़ आ सकता है. कपल्स के लिए दिन अच्छा है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज रिश्तों में ईमानदारी और स्वतंत्रता दोनों की जरूरत होगी. सिंगल लोग किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. रिश्तों में जल्दबाजी न करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज पार्टनर के साथ संबंधों में स्थिरता आएगी. यदि कोई बात दिल में है, तो आज उसे खुलकर कहें. नए रिश्ते शुरू करने के लिए अच्छा दिन है.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
प्यार में रचनात्मकता दिखाएं, जिससे आपका रिश्ता और मधुर होगा. आज आपकी बातों से पार्टनर प्रभावित हो सकता है. सिंगल लोगों को मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज भावनाएं हावी रह सकती हैं, लेकिन आपको संयम बरतने की जरूरत है. आज पार्टनर से पुरानी यादों पर बात हो सकती है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

