Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025 : आज 3 सितंबर 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 3 सितंबर 2025, बुधवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी. तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें. हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है. इनकम में वृद्धि के संकेत, बेफिजूल खर्च से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. सिरदर्द या थकान संभव है, जल अधिक पिएं. लक्ष्मी नारायण का ध्यान करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज मिला-जुला दिन रहेगा, निर्णय सोच-समझकर लें. कामकाज में जोखिम न लें, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी, पुरानी गलती उजागर हो सकती है. मानसिक तनाव से थकान संभव है. तुलसी में जल अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज व्यस्त दिन रहेगा, कार्यों को टालने की कोशिश ना करें. पिताजी की मदद से रुके काम बनेंगे, प्रॉपर्टी संबंधित समस्या संभव. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, छवि निखरेगी. थकावट रह सकती है, आराम जरूरी है. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज व्याकुलता रहेगी, जल्दबाजी से बचें. बिजनेस में लाभ होगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा. परिवार व प्रेमी का साथ मिलेगा, मित्र से मुलाकात संभव. मानसिक अशांति रह सकती है. सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन लाभदायक दिन है, निवेश के योग बनेंगे. भविष्य की योजनाएं बनेंगी, खर्च बढ़ सकता है. जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा, संतान से थोड़ी निराशा. छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है. भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन सामान्य रहेगा, बातों में संयम जरूरी. सरकारी लाभ संभव, खर्चों पर ध्यान दें. जीवनसाथी से बहस हो सकती है, घर में धार्मिक आयोजन के संकेत. सामान्य रहेगा, खानपान पर ध्यान दें. देवी लक्ष्मी की आरती करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज विवादों से बचें, संयम रखें. विद्यार्थी कार्यों में व्यस्त रहेंगे, राजनीति में लाभ होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, किसी सदस्य से बहस संभव. यात्रा में सावधानी रखें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज के दिन खुशनुमा माहौल रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा. प्रमोशन व ट्रांसफर संभव, मेहनत रंग लाएगी. पूजा-पाठ का आयोजन होगा, संतान से सुख मिलेगा. ऊर्जावान महसूस करेंगे. केले के पेड़ की पूजा करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आपके अनुकूल दिन रहेगा, काम पूरे होंगे. सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं, पार्टनरशिप में लाभ होगा. नया मेहमान आ सकता है, बॉस आपकी तारीफ करेगा. ऊर्जा बनी रहेगी, थकान संभव. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन ठीक-ठाक है, सोच-समझकर बोलें. कारोबार में लाभ होगा, सामाजिक संपर्क बनेंगे. मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे, संतान की पढ़ाई पर ध्यान. मौसम का असर संभव है. काले तिल का दान करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज के दिन शुभ समाचार मिलेगा, पर सोच-समझकर निर्णय लें. रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, प्रॉपर्टी विवाद संभव. माताजी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा, संतान से संतोष. थकान व कमजोरी रह सकती है. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

