बरसात के मौसम (Rainy Season) में कुछ चीजों का दान करने शनि देव प्रसन्न होते हैं. इन चीजों के दान से साढ़ेसाती (Sadesati) और ढैय्या (Dhaiya) का प्रभाव भी कम होता है.
Source : DB News Update
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By-डीबी न्यूज अपडेट|
Shani Dev: मॉनसून (Monsoon 2024) की शुरुआत हो चुकी है और बारिश की बूंदों से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है. बरसात के मौसम में ही हिंदू माह का पवित्र सावन (Sawan 2024) का महीना भी पड़ता है, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है.
वैसे तो सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है. लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा करने का भी महत्व है. बरसात के मौसम में आप छोटे-छोटे उपायों से शनि देव प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से शनि की साढ़ेसाती (shani sadesati) और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप बरसात में कई वस्तुओं का दान कर सकते हैं. हलांकि सावन माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति और पापों के नाश की कामना करते हैं. लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा करने का भी विशेष महत्व है, जो अक्सर लोगों की समझ में कम आता है. जबकि यह मास भक्ताें को पूजा, दान आदि के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है.
दैवीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं शनि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की भक्ति के साथ शनि देव की पूजा करना दैवीय संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है. शनि देव न्याय के देवता हैं और कर्मों का फल देने वाले माने जाते हैं. सावन में शनि पूजन करने से जीवन में आयी कठिनाइयों, रोग, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है.
विशेष रूप से शनिवार के दिन या सावन के शनिवार को शनि मंदिर जाकर तेल, काले तिल और काला कपड़ा अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, शिव और शनि दोनों की संयुक्त पूजा करने से जीवन में सफलता, मानसिक शांति और सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है.
पंडितों का कहना है कि सावन में भगवान शिव और शनि महाराज दोनों की भक्ति करने वाले व्यक्ति का दुष्प्रभाव और शत्रुओं से नुकसान कम होता है. इसलिए इस महीने में केवल शिव पूजा तक सीमित न रहकर शनि देव की भी पूजा करना चाहिए.
इस प्रकार, सावन का महीना केवल शिवभक्तियों के लिए ही नहीं, बल्कि शनि महाराज की कृपा पाने के लिए भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.
बरसात में इन चीजों का करें दान
काली वस्तुओं का दान:
शनि देव का संबंध काले रंग से होता है. यह रंग उन्हें अत्यंत प्रिय है. ऐसे में इस समय शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप गरीब और जरूरतमंदों में काले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं.
छाते का दान:
बरसात के मौसम में खूब बारिश होती है. खासकर मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को ऐसे में घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है. इसलिए इस समय आप काले रंग के छाते का दान कर सकते हैं. इससे भी शनि महाराज प्रसन्न होंगे.
जूते-चप्पलों का दान:
बरसात के समय गरीबों में काले रंग के जूते-चप्पलों का दान करने से भी शनि की कृपा प्राप्त होती है.
कुत्ते की सेवा करें:
बरसात में कुत्तों को खाने-पीने में समस्या आती है. ऐसे में आप उनकी मदद करें और उन्हें खाना खिलाएं. मान्यता है कि काले कुत्तों की सेवा से भी शनि देव बहुत खुश होते हैं.
पक्षियों को खिलाएं सतनाजा:
बरसात का समय पक्षियों के लिए भी कष्टकारी हो जाता है. ऐसे में इस समय आप पक्षियों को सतनाजा या सप्तधान खिलाएं. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.
काली उड़द के दान:
शनिवार के दिन काली उड़द का दान करें. इससे शनि की महादशा का कष्ट आपको नहीं झेलना पड़ेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB News Update.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


