By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बिजनेस करने वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़े आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > बिजनेस करने वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़े आज का भविष्यफल
Religion

बिजनेस करने वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़े आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 02/10/2025 5:14 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today, 2 october 2024: आज 2 अक्टूबर, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today, 2 october 2024: आज 2 अक्टूबर, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Horoscope Today : जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today : जानें आज का राशिफल –

मेष (Aries)

आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए, लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आजीविका के नये रास्ते खोजने होंगे, यदि कोई अन्य कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उस ओर भी जा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से हाई बी.पी के मरीज अलर्ट रहें, अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है.

वृषभ (Taurus)

आज के दिन ज्ञान के आसपास रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए ज्ञानार्जन के लिए दिन शुभ है. ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है, इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यापारियों के लिए ग्राहकों की बढ़ोत्तरी सौदों में मुनाफा होगा. विद्यार्थियों को आज से जमकर मेहनत करनी होगी. काम के चलते यदि परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं, तो आज परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा.

मिथुन (Gemini)

आज के दिन आपके लिए ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं, इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करना होगा. ऑफिस में हुई मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करने की आदत बनानी होगी. यह आपके बहुत काम आने वाली हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए ऐसा करना लाभकारी होगा.

कर्क (Cancer)

आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे और अच्छा कैसे किया जाए इसकी प्लानिंग करनी चाहिए. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, खासकर जिनसे पुराने संबंध हो. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. घर बेचने या खरीदने से संबंधित कोई कार्य पेंडिंग चल रहा है तो इस समय पूरा कर लेना चाहिए, बेहतर डील मिल सकती है.

सिंह (Leo)

आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें. स्वास्थ्य की बात करें तो पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है, डॉक्टर से संपर्क करके दवा लेने में आलस्य नहीं करना चाहिए.

कन्या (Virgo)

आज के दिन सकारात्मक रहते हुए, आस-पास के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाना चाहिए लेकिन ध्यान रखें डिस्टेंस मेंटेन रखें. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले सुर परेशान कर सकते हैं, वर्क फ्रॉम होम पर चल रहें लोग दूसरों के साथ संपर्क बनाएं. व्यापार में नयी शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी, लेकिन ईश्वर की कृपा से आपके कार्य जल्द बन जाएंगे. यदि किसी गंभीर बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं, तो इसे खाना न भूले.

तुला (Libra)

आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सेहत में यदि कई दिनों से आंखों में समस्या चल रही है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी. पिता का सम्मान करें, उनके साथ समय व्यतीत करें. शिवलिंग पर लाल रंग का पुष्प अर्पित करें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज के दिन हृदय में किसी के प्रति क्रोध को न पनपने दें. पुरानी गलतियों के लिए यदि कोई क्षमा मांगता है, तो उन्हें निराश न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. यदि बॉस आपसे नाराज चल रहे हैं तो उनसे बात करनी चाहिए, ग्रहों की स्थिति में संबंधों को मजबूत कर आने वाली चल रही है. जीवनसाथी यदि कई दिनों से बीमार चल रहें हैं तो किसी दूसरे डॉक्टर की सलाह लें.

धनु (Sagittarius)

आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर यदि शंकर जी की उपासना करेंगे तो अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्त करेंगे. साथ ही आपके रुके हुए कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. हो सकता है ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार न हो पाए. यदि आप कोई नया व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें, व्यापारिक बड़े पार्टनर मिलने की संभावना है.

मकर (Capricorn)

आज के दिन इस राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा लगानी है और अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए. ऑफिस में कार्य को लेकर जो चुनौतियां आ रही है उसमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई दे रहे हैं. दैनिक व्यवसाय से आप संतुष्ट होंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सावधानी रखें.

कुंभ (Aquarius)

आज के दिन आंखें खुली रखें, हो सकता है कि आपके निकट के लोग ही आपके साथ कोई छल कर दें. जो लोग दूसरों की मदद कर रहें हैं, उनको प्रशासन की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. अपेक्षा अनुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा. परिवार में लोगों के साथ इनडोर गेम खेलें और पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं.

मीन (Pisces)

आज के दिन किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें, अगर टकराव या विवाद हुआ तो बड़े अपमान का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से चेस्ट में जलन, एसिडिटी की समस्या को लेकर अलर्ट रहना होगा. परिवार के लोगों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ करना आपके व पूरे परिवार के लिए लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 12 नवंबर से शुरू हो रहा वेडिंग सीजन, करोड़ों का होगा करोबार
Next Article काफी प्रयास के बावजूद सफलता की संभावना नहीं, पढ़ें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?