रामनगरी अयोध्या को धार्मिक के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है. रामघाट क्षेत्र में वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसे रामायण वैक्स म्यूजियम का नाम दिया गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या धार्मिक दृष्टि से जितना जाना-पहचाना जाता है. इस नगरी को अब लोग पर्यटन की दृष्टि से भी जानेंगे, क्योंकि यहां के स्थानों को पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है. दूर-दराज से यहां आने वाले राम भक्त और पर्यटक अयोध्या में कुछ दिनों तक रुक कर मठ मंदिरों में दर्शन के साथ साथ पर्यटन का भी आनंद उठा सकें. इसी कड़ी में परिक्रमा मार्ग पर रामघाट क्षेत्र में वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसे रामायण वैक्स म्यूजियम का नाम दिया गया है. इस म्यूजियम में रामचरित मानस की कथा पर आधारित 50 प्रसंगों के मॉडल स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए अयोध्या में 10 हजार स्क्वायर फीट में एक बड़ा संग्रहालय तैयार किया गया है. इसे तैयार करने के लिए लगभग 2 क्विंटल वैक्स का प्रयोग किया जा रहा है.
रामायण के प्रसंग पर आधारित मोम मॉडल होगा स्थापित
मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक वैक्स म्यूजियम में 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, इसकी योजना 2023 में बनाई गई थी. हाउस में शेयरिंग की व्यवस्था नगर निगम और एजेंसी के बीच निर्धारित की गई है जिसमें भगवान राम के संबंध और रामायण के प्रसंग पर आधारित मोम मॉडल को स्थापित किया जाएगा. जिसमें राम कथा पर आयोजित कहानी का उल्लेख होगा. इसके बिल्डिंग के निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है. यह बहुत ही अच्छे श्रेणी का म्यूजियम होगा जो आने वाले पर्यटक पास श्रद्धालु पहुंच कर देख सकेंगे.

