आज भाई दूज के दिन 23 अक्टूबर 2025 को बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी और भाई उपहार देकर उनकी सुरक्षा का वचन देंगे
By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मजबूत करने का प्रमुख त्योहार भाई दूज आज 23 अक्टूबर को है. आज का दिन यह दर्शाता है कि भाई-बहन के बीच रिश्तों में कितनी गहराई है. आज का दिन केवल उत्सव मनाने का मौका नहीं है, बल्कि भाई-बहन के प्रति श्रद्धा, सम्मान और स्नेह जताने का दिन है. हिंदू परिवार इसे विशेष दिन के रूप में मनाने की परंपरा है. जिससे भाई-बहन के बीच प्रेम-सद्भाव बरकरार रहे.
भाई दूज का क्या है महत्व
आज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हैं. बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार स्वरूप गिफ्ट या फिर दान देते हैं और उनके प्रति प्यार और सुरक्षा का वचन देते हैं. भाई दूज का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का दिन ही नहीं, अपितु पूरे परिवार के बीच प्रेम और मेल-जोल बढ़ाने का शुभ अवसर है.
भाई दूज का शुभ मुहूर्त
भाई दूज आज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है. भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:50 बजे से 3:07 बजे तक रहेगा. इस दिन की अवधि लगभग 2 घंटे 17 मिनट है. यम द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 की रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगी.
भाई दूज के दिन क्या करें
- भाई दूज के दिन सबसे पहले भाई को तिलक लगाकर आरती करें.
- उनके उज्ज्वल भविष्य, लम्बी उम्र और सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कामना करें.
- तिलक के बाद भाई को मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास लाएं.
- भाई उपहार देकर बहन को सुरक्षा देने का वचन दें.
- बहन की दु:ख, तकलीफ में हमेशा साथ देने का आश्वासन दें.
- बहन के प्रति प्रेम-सद्भाव बना रहे, इसके लिए हमेशा उनका आदर, सत्कार करें.
दान–पुण्य करने में कमी न रहे
बहनों को उपहार और सुरक्षा करने का वचन तो देते ही हैं. साथ ही, भाई-बहन साथ में भोजन करके प्रेम और स्नेह को और मजबूत कर सकते हैं. यह छोटे-छोटे काम रिश्तों में विश्वास, एहसास और अपनापन को बढ़ाते हैं.
भाई दूज पर जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है. इससे न केवल भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता है, बल्कि उन्हें पुण्य भी प्राप्त होता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

